Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Kotputli: Two Groups Clash Over Election Talk at Hotel, Two Seriously Injured; Vandalism Captured on CCTV

कोटपूतली: चुनावी चर्चा बनी खूनी संघर्ष, हाईवे स्थित होटल में आपस में भिड़े दो पक्ष, दो युवक गंभीर घायल

Fri, 13 Nov 2026 02:27 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 13 Nov 2026 02:27 PM IST
सार

कोटपूतली में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित होटल में चुनावी चर्चा के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि होटल में तोड़फोड़ भी की गई।

विज्ञापन
Kotputli: Two Groups Clash Over Election Talk at Hotel, Two Seriously Injured; Vandalism Captured on CCTV
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटपूतली में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर स्थित एक होटल में खाना खाते समय दो पक्षों के बीच चुनावी चर्चा को लेकर मारपीट हो गई। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कैरोड़ी (राजनौता) निवासी 31 वर्षीय संजय सिंह पुत्र कंवरपाल सिंह और 33 वर्षीय प्रदीप सिंह पुत्र नौरंग सिंह देर रात प्रिंस होटल में खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान होटल में मौजूद कुछ अन्य लोगों के साथ उनकी चुनावी मुद्दों को लेकर चर्चा शुरू हो गई। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौच में बदल गई और फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने संजय सिंह और प्रदीप सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनों युवकों के साथ जमकर मारपीट की गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। झड़प के दौरान होटल में भी तोड़फोड़ की गई। अचानक हुई इस घटना से होटल में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद दोनों घायलों को तत्काल राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान: हाईकोर्ट की वेबसाइट पर फर्जी जमानत आदेश अपलोड करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, कनाडा में रची थी साजिश


होटल में हुई मारपीट और तोड़फोड़ की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। ऐसे में पुलिस के लिए घटनाक्रम की जांच में सीसीटीवी फुटेज अहम साक्ष्य साबित हो सकते हैं। फुटेज के आधार पर विवाद में शामिल लोगों की पहचान और घटना में उनकी भूमिका स्पष्ट हो सकती है।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव संपन्न होने के बाद भी चुनावी रंजिश को लेकर विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो क्षेत्र की शांति व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व आपसी वैमनस्य को बढ़ावा देकर क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed