{"_id":"6a3ebb3d4f8ca625bd0f4390","slug":"video-congress-members-interacted-with-students-in-haldwani-under-the-chhatraon-ki-goonj-campaign-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: युवाओं के सवालों से भाग रही भाजपा सरकार: सुमित हृदयेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: युवाओं के सवालों से भाग रही भाजपा सरकार: सुमित हृदयेश
नैनीताल जिले में कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान शुरू हो गया है। महानगर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को स्वराज आश्रम में राहुल गांधी की ओर से विद्यार्थियों के साथ किए संवाद का डिजिटल प्रेजेंटेशन का प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में नीट और जेईई की तैयारी कर रहे छात्र मौजूद रहे। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने भाजपा सरकार पर युवाओं के सवालों से भागने का आरोप लगाया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, पेपर लीक, बढ़ते निजीकरण और युवाओं के भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर खुलकर अपने विचार एवं सुझाव रखे। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने पत्रकार वार्ता में कहा कि आज देश का छात्र केवल परीक्षा नहीं दे रहा बल्कि एक भ्रष्ट और असफल व्यवस्था से संघर्ष कर रहा है।
विधायक ने कहा कि कांग्रेस युवाओं के अधिकार, पारदर्शी भर्ती, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सम्मानजनक रोजगार के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने छात्रों से किसी भी विपरीत परिस्थिति में हार न मानने और आत्महत्या जैसा कदम न उठाने की भी अपील की। वहां महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व चेयरमैन हेमंत बगड़वाल, हरीश मेहता, नरेश अग्रवाल, मलय बिष्ट, प्रदीप, गोविंद बगड़वाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।