{"_id":"6a3ec7c25ff2f548e50c0653","slug":"video-procession-of-tazias-taken-out-on-yaim-e-ashura-in-haldwani-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मुहर्रम...याैम-ए-आशूरा पर निकाला गया ताजियों का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मुहर्रम...याैम-ए-आशूरा पर निकाला गया ताजियों का जुलूस
याैम-ए-आशरा यानी मुहर्रम की 10 तारीख को हल्द्वानी में ताजियों का जुलूस निकाला गया। जुलूस में सभी की जुबां पर या हुसैन की सदाएं थीं। जगह-जगह लंगर, सबील और मजलिसें आयोजित की गईं। मैदान-ए-करबला के वाकियात सुनकर हर आंख नम हो गई।
शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद लाइन नंबर 13 में मस्जिद कुरैशियान के पास स्थित मैदान में सभी क्षेत्रों के ताजियेदार ताजिये लेकर एकजुट हो गए। उसके बाद लाइन नंबर 17 होते हुए कदीमी रास्तों से जुलूस गुजरा। इसमें छोटे-बड़े 55 ताजिये शामिल हुए। सबसे आगे दुलदुल बुराक का जोड़ा था। इंदिरा नगर और आजाद क्लब की नगाड़ा पार्टियों ने ढोल-नगाड़े बजाए। पाक पंजतन और शमशीर-ए-हैदरी अखाड़े के युवाओं ने गतके खेले और हैरतअंगेज करतब दिखाए। बच्चों का छोटा अखाड़ा भी जुलूस की शान बढ़ा रहा था। रात 10 बजे ताज चाैराहे पर दुआ के साथ जुलूस का समापन हुआ। इस दाैरान पुलिस बल तैनात रहा। उसके बाद ताजिये करबला ले जाए गए। इस बीच हाजी राशिद ने ताजिये बनाने वालों के साथ-साथ ढोल और अखाड़ों वालों को साफा पहनाकर सम्मानित किया।
जुलूस को सफल बनाने में जमीर अहमद, शाहनवाज मलिक, कमर जहां कम्मो, इमरान साबरी, शमशाद हुसैन, जहीर अंसारी, मोहम्मद अकरम आदि ने सहयोग किया।
सुबह से शाम तक चला लंगर
हल्द्वानी। मुहर्रम के माैके पर जगह-जगह लंगर आयोजित किए गए। शरबत बांटा गया। 17 नंबर में ख्वाजा रजा कमेटी और गफ्फारी मस्जिद कमेटी ने सबील लगाई। कुरैशियान मस्जिद के पास व लाइन नंबर एक में भी लंगर बांटा। इसके अलावा वारसी काॅलोनी स्थित इमामबाड़ा में भी मजलिस लगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।