Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Gonda News
›
प्रमोशन ट्रेनिंग के दौरान सीआरपीएफ हवलदार की हृदयाघात से मौत, गोंडा में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
{"_id":"6a3e75ad266ef374920042be","slug":"video-paramashana-taranaga-ka-tharana-saaarapaefa-havalthara-ka-hathayaghata-sa-mata-gada-ma-sanaya-samamana-ka-satha-atama-vathaii-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रमोशन ट्रेनिंग के दौरान सीआरपीएफ हवलदार की हृदयाघात से मौत, गोंडा में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोशन ट्रेनिंग के दौरान सीआरपीएफ हवलदार की हृदयाघात से मौत, गोंडा में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
गोंडा में परसपुर क्षेत्र के नारायणपुर जैसिंह गांव निवासी और सीआरपीएफ के हवलदार श्याम बिहारी पांडेय (46) की प्रमोशन प्रशिक्षण के दौरान हृदयाघात से मौत हो गई। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। सीआरपीएफ के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी।
मृतक के छोटे भाई अवध बिहारी पांडेय ने बताया कि श्याम बिहारी पांडेय सीआरपीएफ की 79वीं बटालियन में श्रीनगर में हवलदार के पद पर तैनात थे। उन्हें प्रमोशन के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल होने मध्यप्रदेश के नीमच भेजा गया था। बृहस्पतिवार सुबह प्रशिक्षण के बाद नाश्ता करने के कुछ देर बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:25 बजे श्याम बिहारी की परिजनों से अंतिम बार फोन पर बात हुई थी। उन्होंने नाश्ता करने और बैरक में आराम करने की बात कही थी। इसके कुछ ही देर बाद उनके निधन की सूचना मिली।
शव के साथ आए सीआरपीएफ के कांस्टेबल जीडी संतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को रासायनिक संरक्षण (केमिकल लेप) के लिए उदयपुर ले जाया गया। वहां से सेना के वाहन से अहमदाबाद पहुंचाया गया और शुक्रवार को विमान से लखनऊ लाया गया। इसके बाद सीआरपीएफ की 93वीं बटालियन, आशियाना (लखनऊ) के वाहन से पार्थिव शरीर पैतृक गांव नारायणपुर जैसिंह लाया गया।
शुक्रवार दोपहर शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग जुटे। इसके बाद सरयू नदी के पंचवटी स्थित शुद्धवीर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। सीआरपीएफ की 63वीं बटालियन, अयोध्या के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए फायर कर अंतिम सलामी दी। बड़े पुत्र अविनाश पांडेय ने मुखाग्नि दी।
अंतिम संस्कार में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के पुत्र देवेश प्रताप सिंह, कांग्रेस नेता त्रिलोकीनाथ तिवारी, त्रिलोकी सिंह, शाहपुर चौकी प्रभारी अंकित सिंह, योगेश सिंह, जगदीश तिवारी, अतुल सिंह, दीपक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।