{"_id":"6a3e196d5c3515ffc808edda","slug":"major-police-action-in-balod-illegal-cannabis-trade-operating-from-a-rented-house-accused-arrested-with-2-kg-of-cannabis-balod-news-c-1-1-noi1492-4436687-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बालोद में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक लाख के गांजे के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बालोद में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक लाख के गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2026 12:32 PM IST
बालोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शहर के मरार पारा इलाके में पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने एक किराए के मकान में छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा खुद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी कार्रवाई की कमान संभाली। पुलिस की इस त्वरित घेराबंदी के कारण आरोपी को भागने का मौका नहीं मिला पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के निर्देशन में यह बड़ी कार्रवाई शहर में देखने को मिली।
पुलिस ने मकान में रह रहे किराएदार राजदीप शर्मा को रंगे हाथों दबोच लिया है। आरोपी के कब्जे से अवैध नशीला पदार्थ जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट (NDPS) के तहत मामला दर्ज कर यह पता लगाने में जुट गई है कि वह यह गांजा कहां से लाता था और शहर में किसे सप्लाई करने वाला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।