{"_id":"6a3d62e07c420857af0c1bcc","slug":"video-nihangs-march-from-punjab-towards-doon-break-through-barriers-and-smash-dumper-truck-windshields-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पंजाब से निहंगों का दून कूच, बैरियर तोड़कर निकले, डंपरों के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पंजाब से निहंगों का दून कूच, बैरियर तोड़कर निकले, डंपरों के शीशे तोड़े
चमोली जिले के कर्णप्रयाग में निहंग सिखों और स्थानीय लोगों के विवाद के बाद तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। बृहस्पतिवार को करीब 200 निहंग सिखों के जत्थे ने चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश की सीमा से उत्तराखंड में प्रवेश करने का प्रयास किया। पांवटा साहिब गुरुद्वारे में करीब दो घंटे तक प्रशासन, पुलिस और निहंग सिखों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही। निहंग सिखों का जत्था कुल्हाल पुल पार कर चेकपोस्ट पर पहुंच गया। पुलिस बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने का प्रयास करती रही, लेकिन वे हेमकुंड साहिब जाने की बात पर अड़े रहे और बैरिकेड तोड़कर दून पहुंच गए। उन्होंने दो डंपरों के शीशे तोड़ दिए। जत्था बल्लूपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से धर्मावाला की ओर बढ़ रहा है। कुछ निहंग सिख राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगे बढ़ते हुए तलवारें भी लहरा रहे हैं। वहीं, चंडीगढ़ से रवाना हुआ निहंग सिखों के दूसरे जत्थे के भी पांवटा साहिब पहुंचने की सूचना है। उधर, चंडीगढ़ से कुछ और निहंग सिखों के उत्तराखंड कूच करने की सूचना आ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।