{"_id":"6a3d724281c5584dea0ef25c","slug":"video-car-overturns-after-collision-with-bus-three-occupants-including-a-woman-injured-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: बस की टक्कर से कार पलटी, कार सवार महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बस की टक्कर से कार पलटी, कार सवार महिला समेत तीन घायल
मेरठ। दौराला के दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बृहस्पतिवार को दशरथपुर गांव के सामने एक प्राइवेट बस की टक्कर से कार पलट गई। हादसे में कार सवार भाई-बहन और महिला का 10 वर्षीय बेटा घायल हो गया। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना मोड़ निवासी गौरव अपनी बहन और 10 वर्षीय भांजे के साथ मोदीपुरम रैपिड स्टेशन से कार द्वारा मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। जब उनकी कार दौराला क्षेत्र में दशरथपुर गांव के सामने पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक प्राइवेट बस ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए कार में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया गया कि महिला और बालक को चोटें आई हैं, जबकि चालक गौरव को मामूली चोट लगी। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु कराया। वहीं , बस में सवार सवारियों को दूसरी बस से रवाना किया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।