{"_id":"6a3d19381d6a7d53810aa9e3","slug":"video-villagers-troubled-by-problem-of-waterlogging-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा के इस गांव में 20 वर्षों से जलभराव की समस्या, शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा के इस गांव में 20 वर्षों से जलभराव की समस्या, शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान
आगरा के विकासखंड अकोला की ग्राम पंचायत बसैया रायमल के मजरा चिरमोली में ग्रामीण पिछले 20 वर्षों से जलभराव की समस्या से परेशान हैं। बरसात शुरू होते ही गांव का मुख्य मार्ग तालाब जैसा बन जाता है, जिससे करीब 50 परिवारों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण सुरेश का कहना है कि गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण मुख्य रास्ते पर स्थायी रूप से पानी भरा रहता है। इससे बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों के आवागमन और बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत होती है। बरसात में कई घरों में भी पानी घुस जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि ब्लॉक, तहसील, कलेक्ट्रेट में अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है। अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।