Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Horrific road accident: 10 members of a family from Saharanpur injured while returning from a trip to Kashmir; chaos and screams ensue.
{"_id":"6a3ccb95714c086aab0ead62","slug":"video-horrific-road-accident-10-members-of-a-family-from-saharanpur-injured-while-returning-from-a-trip-to-kashmir-chaos-and-screams-ensue-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"भीषण सड़क हादसा: कश्मीर घूमकर लौट रहे सहारनपुर के एक ही परिवार के 10 लोग घायल, मची चीख-पुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण सड़क हादसा: कश्मीर घूमकर लौट रहे सहारनपुर के एक ही परिवार के 10 लोग घायल, मची चीख-पुका
- अंबाला-जगाधरी हाईवे पर रामपुर मोड़ के पास सुबह 4 बजे हुआ हादसा
-क्रेन (हाइड्रा) से टकराई तेज रफ्तार टेम्पो ट्रैवलर, 11 साल का बच्चा सहित 4 पीजीआई रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कश्मीर घूमने जा रहे एक ही परिवार के लिए बुधवार की सुबह काल बनकर आई। अंबाला-जगाधरी हाईवे पर कैंट रामपुर मोड़ के पास तड़के करीब 4 बजे यात्रियों से भरी एक टेम्पो ट्रैवलर हाईवे पर मुड़ रही हाइड्रा से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए और वाहन में सवार महिलाओं व बच्चों समेत एक ही परिवार के 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई।मिली जानकारी के अनुसार, सभी घायल सहारनपुर की पीर वाली गली के रहने वाले हैं। पूरा परिवार गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए टेम्पो ट्रैवलर किराए पर लेकर कश्मीर के लिए रवाना हुआ था। जैसे ही उनकी गाड़ी सुबह तड़के अंबाला-जगाधरी हाईवे पर रामपुर मोड़ के पास पहुंची, तभी आगे एक हाइड्रा वाहन से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। राहगीरों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में गंभीर रूप से घायलों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल है। घायलों में अब्दुल वाहिद, जहांगीर आलम, गुलफाम, सलमान, अवदोत, सामत व मिस्बा, गुलअफशां और उजमा सहित 10 साल की बच्ची महिमा शामिल है। बच्ची सहित 3 को रेफर कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।