Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Nainital News
›
Rural Development Minister reviews development works after meeting party workers in Nainital; emphasizes strengthening the economy.
{"_id":"6a3c0f2517533f9bc0013d40","slug":"video-rural-development-minister-reviews-development-works-after-meeting-party-workers-in-nainital-emphasizes-strengthening-the-economy-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ग्राम्य विकास मंत्री ने नैनीताल में कार्यकर्ताओं संग बैठक के बाद की विकास कार्यों की समीक्षा, आर्थिकी मजबूत करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ग्राम्य विकास मंत्री ने नैनीताल में कार्यकर्ताओं संग बैठक के बाद की विकास कार्यों की समीक्षा, आर्थिकी मजबूत करने पर जोर
अरविंद कुमार
Updated Wed, 24 Jun 2026 10:38 PM IST
नैनीताल। उत्तराखंड के ग्राम्य विकास मंत्री भरत चौधरी ने बुधवार को नैनीताल दौरे के दौरान विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभागीय समीक्षा बैठक से पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक आवश्यक बैठक की, जिसमें संगठन की मजबूती और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर चर्चा की गई।इसके बाद मंत्री चौधरी ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर मनरेगा, पीएमजीएसवाई और ग्राम्य विकास कार्यों की प्रगति जांची। उन्होंने पशुपालन और मत्स्य पालन को राज्य की आर्थिकी के लिए निर्णायक बताते हुए दुग्ध उत्पादन, विपणन और 'गोट वैली' योजना को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए स्थानीय कारीगरों को आधुनिक तकनीक और बाजार उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। युवाओं के स्वरोजगार हेतु सिंगल विंडो प्रणाली को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।बैठक में विधायक सरिता आर्या, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्य और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।