{"_id":"6a3bb5fb705e90e146015b9a","slug":"video-video-ujajana-jamana-kharatha-oura-lkhanauu-aganakada-para-sajaya-saha-ka-hamal-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: उज्जैन जमीन खरीद और लखनऊ अग्निकांड पर संजय सिंह का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: उज्जैन जमीन खरीद और लखनऊ अग्निकांड पर संजय सिंह का हमला
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को शहर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि उज्जैन में विकसित किए जा रहे धार्मिक क्षेत्र के आसपास मुख्यमंत्री के परिवार ने बड़े पैमाने पर जमीन खरीदकर लाभ उठाया है।
संजय सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार की विकास योजनाओं और भूमि उपयोग परिवर्तन की जानकारी पहले से होने का फायदा उठाकर जमीनों की खरीद की गई, जो पद की गोपनीयता और नैतिकता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कोई मामला विपक्षी नेताओं से जुड़ा होता तो केंद्रीय एजेंसियां अब तक सक्रिय हो चुकी होतीं।
लखनऊ में हाल में हुए अग्निकांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक मंजिल की अनुमति वाली इमारत चार मंजिला कैसे बन गई। सांसद ने प्रशासनिक निगरानी और जिम्मेदारी पर सवाल उठाए।
दमकल विभाग में खरीद संबंधी अनियमितताओं के आरोपों का हवाला देते हुए उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति सरकार के रवैये पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि दुख की घड़ी में संवेदनशीलता और पर्याप्त सहायता दोनों जरूरी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।