{"_id":"6a3acef90e8cf4fa190eb863","slug":"video-kanpur-fire-department-finds-deficiencies-in-several-coaching-centers-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अग्निशमन विभाग को कई कोचिंग सेंटरों में मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अग्निशमन विभाग को कई कोचिंग सेंटरों में मिलीं खामियां
अग्निशमन विभाग के अफसरों ने मंगलवार को 22 कोचिंग सेंटरों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अपने-अपने फायर स्टेशन क्षेत्रों में स्थित कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण कर अग्निसुरक्षा मानकों की जांच की गई। जांच के दौरान कई संस्थानों में भवन संबंधी मानकों और अग्निसुरक्षा व्यवस्थाओं में कमी और उल्लंघन पाया गया। इस पर उन्हें तत्काल सुधार कर मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि संस्थानों को नोटिस जारी कर अग्निसुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। साथ ही, कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण से संबंधित मामलों में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर नियमानुसार कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। इसके अलावा जिन भवनों में ढांचागत कमियां अथवा सुरक्षा मानकों का उल्लंघन हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए केडीए को पत्राचार किया जाएगा। इस दौरान सिविल लाइंस, काकादेव, स्वरूपनगर, आर्यनगर, किदवईनगर, पनकी और हरजिंदर नगर क्षेत्रों के 22 कोचिंग और कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थानों में चेकिंग की गई। इनमें एलन कैरियर इंस्टीट्यूट, आकाश इंस्टीट्यूट, फिटजी, आरएस इंस्टीट्यूट, उत्कर्ष एकेडमी, महिंद्रा एजुकेशन, टारगेट एकेडमी, कालरा शुक्ला क्लासेज समेत कई संस्थान शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।