Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Factory worker returning home for Diwali dies under suspicious circumstances

कानपुर: दीपावली पर घर लौट रहे फैक्टरीकर्मी की संदिग्ध हालात में मौत, जहरखुरानी की आशंका

Mon, 09 Nov 2026 02:02 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 09 Nov 2026 02:02 PM IST
सार

झकरकटी बस अड्डे पर अर्द्धबेहोशी हालत में मिले थे। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। 20 हजार रुपये, दीपावली का गिफ्ट और बैग गायब था। अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत

विज्ञापन
Kanpur: Factory worker returning home for Diwali dies under suspicious circumstances
मृतक की फाइल फोटो व गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली पर घर लौट रहे रायबरेली निवासी फैक्टरीकर्मी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह रविवार को झकरकटी बस अड्डे पर अर्द्धबेहोशी हालत में पड़े मिले थे। जूही पुलिस उन्हें उर्सला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने जहरखुरानी का शिकार बनाकर 20 हजार रुपये, दीपावली का गिफ्ट और बैग लूटने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के कुरिहर सतांव निवासी ललित कुमार (53) एक नामचीन गुटखा फैक्टरी में काम करते थे। वह पिछले दो साल से पनकी के थम्सअप चौराहे के पास किराये पर रह रहे थे। परिवार में पत्नी राजकुमारी और सात बेटियां हैं। इनमें तीन की शादी हो चुकी है। बेटी कोमल ने बताया कि पिता सात नवंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे वेतन, दीपावली का गिफ्ट और अन्य सामान लेकर पांच-छह दिन की छुट्टी पर घर जाने के लिए निकले थे। वह झकरकटी बस अड्डे पहुंचे, जहां उनके साथ जहरखुरानी की आशंका है। बेटी के मुताबिक, उनके पास मौजूद 20 हजार रुपये, गिफ्ट और बैग गायब थे।
विज्ञापन


कोमल ने बताया कि पुलिसकर्मियों को पिता अर्द्धबेहोशी हालत में मिले तो उन्होंने घर का मोबाइल नंबर दिया था। पुलिस ने फोन कर परिजनों को जल्द कानपुर पहुंचने की सूचना दी और उनकी फोटो भी व्हाट्सएप पर भेजी। सूचना मिलते ही परिवार दीपावली की तैयारियां छोड़कर कानपुर के लिए रवाना हो गया, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों ने ललित को मृत घोषित कर दिया। जूही इंस्पेक्टर केके पटेल ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर उनके आरोपों की जांच की जाएगी। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed