Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire breaks out in factory due to firecracker spark; brought under control by fire brigade

कानपुर: पटाखे की चिंगारी से कारखाने में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

Mon, 09 Nov 2026 01:10 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 09 Nov 2026 01:10 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in factory due to firecracker spark; brought under control by fire brigade
कारखाने में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

चकेरी थानाक्षेत्र के श्यामनगर में दीपवाली की रात में कारखाने और गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख हड़कंप मच गया। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि आग से हुए नुकसान का आंकलन नहीं हो सका है। श्यामनगर बी ब्लाक निवासी बंटी अग्रवाल अपने घर के ग्राउंड फ्लोर पर रजाई और तकियों का कारखाना चलाते है। वहीं पर उन्होंने गोदाम भी बना रखा है।

विज्ञापन


प्रथम तल पर वह परिवार के साथ रहते भी है। सर्दी के सीजन की तैयारी के कारण उन्होंने माल का काफी स्टाक भी कर रखा था। बीती रविवार रात उनके गोदाम में पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। आग से धुआं उठता देख हड़कंप मैक गया। घर में बंटी अग्रवाल के अलावा उनके पिता विजय अग्रवाल समेत मां, पत्नी व बच्चा था। सभी लोग घर से बाहर निकल आए। जाजमऊ अग्निशमन  अधिकारी मो. शमीम ने बताया कि तीन दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग से हुए  नुकसान का आंकलन नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed