Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   who-is-jensen-huang-nvidia-ceo-net-worth-155-billion-wealth-ai-boom-success-story

जेन्सेन हुआंग कैसे बने 14.57 लाख करोड़ के मालिक?: रेस्त्रां में बनी कंपनी की योजना, जानें दौलत बढ़ने का सफर

Mon, 09 Nov 2026 12:00 PM IST
देवेश त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Mon, 09 Nov 2026 12:00 PM IST
सार

एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग की कुल संपत्ति ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के 9 नवंबर के आंकड़ों के मुताबिक 155 अरब डॉलर पहुंच गई है। वह दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी संपत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा एनवीडिया में करीब 3.4 प्रतिशत हिस्सेदारी से जुड़ा है। 

विज्ञापन
who-is-jensen-huang-nvidia-ceo-net-worth-155-billion-wealth-ai-boom-success-story
जेन्सेन हुआंग की सफलता की कहानी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दुनिया में आई तेजी ने एनवीडिया को वैश्विक टेक्नोलॉजी बाजार की सबसे प्रभावशाली कंपनियों में शामिल कर दिया है। कंपनी की इसी कामयाबी का सीधा फायदा उसके सह-संस्थापक और सीईओ जेन्सेन हुआंग को मिला है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के 9 नवंबर के आंकड़ों के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 155 अरब डॉलर यानी करीब 14.57 लाख करोड़ रुपये हो गई है। इस संपत्ति के साथ वह दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
विज्ञापन


हुआंग की दौलत में एक दिन में 3.99 अरब डॉलर यानी 2.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, उनकी संपत्ति का ग्राफ हमेशा एक जैसा नहीं रहा। एनवीडिया के शेयरों में तेजी और गिरावट के साथ उनकी नेटवर्थ भी बदलती रही है। मई 2026 में उनकी संपत्ति 195 अरब डॉलर तक पहुंच गई थी, लेकिन बाद में इसमें कमी आई।
विज्ञापन


एनवीडिया में हिस्सेदारी है संपत्ति का सबसे बड़ा आधार
जेन्सेन हुआंग की कुल संपत्ति का बड़ा हिस्सा एनवीडिया में उनकी हिस्सेदारी से जुड़ा है। सितंबर 2026 की फाइलिंग के आधार पर ब्लूमबर्ग का अनुमान है कि कंपनी में उनकी करीब 3.4 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसमें सीधे उनके नाम पर मौजूद शेयरों के अलावा फैमिली ट्रस्ट के जरिए रखे गए शेयर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लूमबर्ग के आकलन के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति में लगभग 151.5 अरब डॉलर सार्वजनिक रूप से कारोबार होने वाली संपत्तियों के रूप में हैं। इसमें एनवीडिया के शेयरों की सबसे बड़ी भूमिका है। उनकी नकद संपत्ति करीब 3.48 अरब डॉलर आंकी गई है। इस तरह कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन उनकी व्यक्तिगत संपत्ति को सीधे प्रभावित करता है।

एक रेस्टोरेंट में बनी थी एनवीडिया को शुरू करने की योजना
एनवीडिया की स्थापना 1993 में जेन्सेन हुआंग ने क्रिस मालाचोव्स्की और कर्टिस प्रीम के साथ मिलकर की थी। कंपनी का मुख्यालय अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सांता क्लारा में है। कंपनी के इतिहास के मुताबिक, हुआंग ने अपने दो दोस्तों के साथ डैनीज रेस्टोरेंट में भोजन के दौरान इसे शुरू करने का फैसला किया था। उस समय उनकी उम्र 29 साल थी।

शुरुआत में एनवीडिया का फोकस वीडियो गेम के लिए प्रोसेसर बनाने पर था। कंपनी ने बाद में अपनी तकनीक का विस्तार कंप्यूटिंग के कई अन्य क्षेत्रों में किया। साल 1999 में एनवीडिया शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई। इसी साल उसने ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट यानी GPU पेश की, जिसका इस्तेमाल शुरुआती दौर में मुख्य रूप से गेमिंग के लिए किया जाता था।

कंपनी के विकास में 2006 का साल भी अहम रहा। इस दौरान एनवीडिया ने सीयूडीए आर्किटेक्चर पेश किया। इस तकनीक के जरिए GPU का इस्तेमाल गणितीय और वैज्ञानिक गणनाओं सहित कई जटिल कामों में संभव हुआ। इससे कंपनी का दायरा गेमिंग से आगे बढ़ गया।

एआई की मांग ने बदल दी कंपनी की तस्वीर
एनवीडिया के लिए सबसे बड़ा बदलाव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में बढ़ती मांग के साथ आया। कंपनी ने एआई कंप्यूटिंग से जुड़े कारोबार में निवेश किया और इसके लिए जरूरी चिप तथा प्लेटफॉर्म विकसित किए। जैसे-जैसे एआई मॉडल बनाने और उन्हें संचालित करने की जरूरत बढ़ी, एनवीडिया के उत्पादों की मांग भी तेज होती गई।

2016 के अंत तक एनवीडिया ने ओपनएआई (OpenAI) को अपना पहला सुपरकंप्यूटर उपलब्ध कराया था। इसके बाद 2022 में चैटजीपीटी (ChatGPT) के लॉन्च के साथ एआई उद्योग का तेजी से विस्तार हुआ। बड़े एआई मॉडल को प्रशिक्षित करने और चलाने के लिए शक्तिशाली कंप्यूटिंग चिप की जरूरत बढ़ी। इस बदलाव ने एनवीडिया को टेक्नोलॉजी कंपनियों और शोध संस्थानों के लिए प्रमुख चिप आपूर्तिकर्ताओं में शामिल कर दिया।

एआई के लिए जरूरी हार्डवेयर की बढ़ती मांग का असर एनवीडिया के कारोबार और शेयरों पर दिखाई दिया। कंपनी का बाजार मूल्य तेजी से बढ़ा और 2024 में यह 3 लाख करोड़ डॉलर के पार पहुंच गया। इसी दौर में जेन्सेन हुआंग की व्यक्तिगत संपत्ति भी 100 अरब डॉलर से अधिक हो गई।

ताइपे में जन्म, अमेरिका में पढ़ाई
जेन्सेन हुआंग का जन्म 1963 में ताइवान की राजधानी ताइपे में हुआ था। बचपन में उनका परिवार अमेरिका चला गया। उन्होंने 1984 में ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद 1992 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इसी विषय में मास्टर डिग्री ली।


एनवीडिया की स्थापना से पहले वह टेक्नोलॉजी उद्योग में काम कर चुके थे। बाद में अपने दो सहयोगियों के साथ उन्होंने कंपनी की नींव रखी। वर्ष 1993 से ही वह एनवीडिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed