Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   sheikh hasina applies for new passport plans bangladesh return december

बांग्लादेश: क्या दिसंबर में लौटेंगी शेख हसीना? नए पासपोर्ट के आवेदन से बढ़ी हलचल; वकील ने किया खुलासा

Mon, 09 Nov 2026 12:26 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, ढाका, बांग्लादेश
पीटीआई, ढाका, बांग्लादेश Published by: अमन मौर्या Updated Mon, 09 Nov 2026 12:26 PM IST
सार

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिसंबर में वापसी की तैयारी के बीच नए पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है। वह अगस्त 2024 से भारत में निर्वासन में हैं। वहीं, बांग्लादेश सरकार भारत से प्रत्यर्पण संधि के तहत उन्हें वापस सौंपने की मांग कर रही है।

विज्ञापन
sheikh hasina applies for new passport plans bangladesh return december
शेख हसीना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार को नए पासपोर्ट के लिए आवेदन किया। वह करीब दो साल पहले विद्रोह के बाद सत्ता से बेदखल होने के बाद से भारत में निर्वासन में रह रही हैं। पासपोर्ट के लिए यह आवेदन उनके बांग्लादेश लौटने की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। हसीना ने इसी महीने एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि वह हर हाल में दिसंबर में बांग्लादेश लौटेंगी।
विज्ञापन


बांग्लादेश सरकार लगातार भारत से हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर रही है। हालांकि, सरकार पहले उन सुझावों को खारिज कर चुकी है, जिनमें कहा गया था कि देश लौटने के लिए हसीना को नए पहचान दस्तावेजों की जरूरत है।
विज्ञापन


शेख हसीना के वकील ने क्या बताया?
एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के मुताबिक, हसीना के एक वकील ने नई दिल्ली स्थित बांग्लादेशी राजनयिक मिशन को ईमेल भेजकर शीर्ष राजनयिक से उन्हें पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने के लिए जरूरी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। हसीना के सहयोगी अबू ओबैदा अरिन ने एपी से कहा, 'यह उनकी घर वापसी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पिछले शासन ने उनके दस्तावेज रद्द कर दिए थे। अब वह एक बांग्लादेशी नागरिक के तौर पर अपने मौलिक अधिकार दोबारा हासिल करने और जरूरी दस्तावेज प्राप्त करने की उम्मीद कर रही हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हसीना दिसंबर तक बांग्लादेश लौटने के लिए दृढ़ हैं और वह निश्चित रूप से अपने देश वापस आएंगी। इस मामले पर बांग्लादेश सरकार की ओर से तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

प्रत्यर्पण को लेकर बांग्लादेश ने क्या कहा?
इस बीच, बांग्लादेश के विदेश मामलों के मंत्री हुमायूं कबीर ने बृहस्पतिवार को कहा था कि उनकी सरकार भारत के साथ प्रत्यर्पण संधि के तहत शेख हसीना को वापस लाना चाहती है। ढाका में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'हम चाहते हैं कि हसीना को हमें सौंप दिया जाए। उन्हें सौंपा जाएगा। वह आतंकवादी हैं और फरार हैं। बांग्लादेश और भारत के बीच प्रत्यर्पण संधि लागू है।'


भारत में कब से हैं शेख हसीना?
बांग्लादेश में छात्र नेतृत्व वाले प्रदर्शनों के बाद पांच अगस्त, 2024 को शेख हसीना को सत्ता छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद वह भारत आ गईं थी। तब से वह भारत में रह रही हैं। इस तरह करीब दो साल से भारत में रह रहीं शेख हसीना की दिसंबर में प्रस्तावित वापसी और नए पासपोर्ट के लिए उनका आवेदन बांग्लादेश की राजनीति में एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed