Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   elon musk defends nvidia ceo jensen huang after affair confession

'नासमझ हैं, पर इरादे बुरे नहीं': एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग के समर्थन में आए एलन मस्क, विवाद पर क्या बोले?

Mon, 09 Nov 2026 12:17 PM IST
अमन मौर्या वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमन मौर्या Updated Mon, 09 Nov 2026 12:17 PM IST
सार

एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग के विवाहेतर संबंध स्वीकार करने के बाद एलन मस्क उनके समर्थन में उतर आए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी उनका बचाव किया है। बता दें कि मस्क और हुआंग के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध रहे हैं।

विज्ञापन
elon musk defends nvidia ceo jensen huang after affair confession
एलन मस्क, सीईओ, स्पेसएक्स - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने रविवार को विवाहेतर संबंध (एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर) की बात स्वीकार कर सबको चौंका दिया। हालांकि, अपने बयान में उन्होंने किसी महिला का नाम नहीं लिया। यह बयान उन खबरों के बाद आया, जिनमें उनका संबंध चीनी जासूस एलिस हुआंग से जोड़ा गया था। इस मामले को लेकर जासूसी और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के बीच तकनीकी क्षेत्र के दिग्गज एलन मस्क ने जेन्सेन हुआंग का बचाव किया है।
विज्ञापन


एलन मस्क ने क्या कहा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एलन मस्क ने एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए हुआंग का समर्थन किया। इस पोस्ट में कहा गया था कि एनवीडिया के सीईओ ने भले ही बेहद मूर्खतापूर्ण काम किया हो, लेकिन इसके पीछे उनकी कोई गलत मंशा नहीं थी। मस्क ने इस बात से सहमति जताते हुए लिखा, 'मैं सहमत हूं।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्ट में आगे कहा गया कि जेन्सेन हुआंग इस पीढ़ी के सबसे बेहतरीन उद्यमियों में से एक हैं। उनकी गलतियों के बावजूद अमेरिका के एआई क्षेत्र में नेतृत्व के लिए उनका कोई विकल्प नहीं है।


अमेरिका के लिए क्यो महत्वपूर्ण है एनवीडिया?
बता दें कि एनवीडिया दुनिया के सबसे उन्नत एआई चिप्स बनाती है, जिनका इस्तेमाल दुनियाभर के डेटा सेंटर में किया जाता है। एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स भी एनवीडिया के चिप्स खरीदती है। मस्क और हुआंग के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध रहे हैं। साल 2016 में मस्क, जो उस समय ओपनएआई के साथ काम कर रहे थे, एनवीडिया के पहले एआई सुपरकंप्यूटर डीजीएक्स-1 के पहले खरीदार बने थे। उस समय जेन्सेन हुआंग खुद इस सुपरकंप्यूटर की पहली यूनिट लेकर सैन फ्रांसिस्को स्थित ओपनएआई के कार्यालय पहुंचे थे।

ट्रंप ने भी किया जेन्सेन हुआंग का बचाव
मस्क के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी जेन्सेन हुआंग का समर्थन किया है। हुआंग के अपने विवाहेतर संबंध स्वीकार करने के बाद ट्रंप ने उन्हें एक अच्छा इंसान बताया। उन्होंने कहा, 'मैंने नहीं सुना कि उन्होंने कुछ गलत किया है।' ट्रंप और हुआंग के बीच भी अच्छे संबंध माने जाते हैं। सितंबर में ऑल-इन समिट के दौरान ट्रंप ने उस समय हुआंग को फोन किया था, जब एनवीडिया के सीईओ मंच पर मौजूद थे। यह पूरा विवाद जेन्सेन हुआंग और चीनी कारोबारी महिला एलिस हुआंग के कथित संबंधों से जुड़ा है। एलिस को हुआंग ले के नाम से भी जाना जाता है। वह सिंगापुर स्थित कंपनी मेगास्पीड की पूर्व कार्यकारी अधिकारी रह चुकी हैं। अमेरिकी सरकार को संदेह है कि चीन की एक खुफिया एजेंसी ने उन्हें अपने लिए भर्ती किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed