Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Strict action will be taken against prisoners who violate parole conditions: Superintendent of Police
{"_id":"6a3a7f7f36957e22710272bc","slug":"video-strict-action-will-be-taken-against-prisoners-who-violate-parole-conditions-superintendent-of-police-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पैरोल की शर्तों का उल्लंघन करने वाले बंदियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई: पुलिस अधीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरोल की शर्तों का उल्लंघन करने वाले बंदियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई: पुलिस अधीक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी ने पैरोल पर जेल से बाहर आकर गांव में साथियों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों को कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर काबू किया वहीं पैरोल का उल्लंघन करने पर संबंधित बंदी पर कार्रवाई की।
बहल पुलिस थाना प्रबंधक निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि जिला जेल में बंद बंदी, जिन्हें न्यायालय अथवा सक्षम प्राधिकारी द्वारा पैरोल प्रदान की जाती है, उन्हें पैरोल अवधि के दौरान निर्धारित नियमों एवं शर्तों का पालन करना अनिवार्य होता है। पैरोल पर आए बंदी अपने द्वारा बताए गए निवास स्थान को छोड़कर अन्यत्र नहीं जा सकते, उन्हें शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए अच्छा आचरण रखना होता है तथा कोई ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे आमजन की शांति भंग हो या कानून व्यवस्था प्रभावित हो। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार का एक मामला बंदी मनदीप उर्फ बागड़ी निवासी गुलशन नगर कॉलोनी तोशाम जिला भिवानी का सामने आया। उक्त बंदी पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ था, लेकिन पैरोल की शर्तों का उल्लंघन करते हुए 4 जून 2026 को अपने साथियों के साथ लगभग 10 से 15 गाड़ियों के काफिले में गांव बुढेडा पहुंचा। वहां उसने अपने साथियों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया तथा आम नागरिकों की शांति एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास किया। इस दौरान बनाई गई वीडियो को सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया गया।मामला पुलिस के संज्ञान में आने के उपरांत बंदी मनदीप उर्फ बागड़ी के विरुद्ध पैरोल की शर्तों के उल्लंघन संबंधी रिपोर्ट तैयार कर उसकी पैरोल निरस्त किए जाने की सिफारिश भेजी गई। सक्षम प्राधिकारी द्वारा सिफारिश स्वीकार करते हुए आरोपी की पैरोल रद्द कर दी गई, जिसके बाद जिला पुलिस ने उसे पुनः जिला कारागार भिवानी में दाखिल करवा दिया। मनदीप उर्फ बागड़ी के विरुद्ध दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पहला मामला वर्ष 2018 का है, जिसमें मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने संबंधी धाराएं शामिल हैं। दूसरा मामला वर्ष 2020 का है, जिसमें हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत अभियोग दर्ज है। उक्त अभियोग में वह उम्रकैद की सजा भुगत रहा था तथा पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ था। 22 जून 2026 को थाना बहल पुलिस ने आरोपी मनदीप के 16 साथियों को भी गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध निवारक कार्रवाई की है।
-----------------------------------------------------------------------------------
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में संदीप निवासी बुढेड़ा, मोनू निवासी बागनवाला, बजरंग निवासी तोशाम, अमित निवासी राजस्थान, आशीष निवासी खानक, विकास निवासी सिद्धवा, आकाश निवासी तोशाम, मोनू निवासी खानक, रमेश निवासी तोशाम, जितेंद्र निवासी गुलशन नगर कॉलोनी तोशाम, जोगेंद्र निवासी गुलशन नगर कॉलोनी तोशाम, जगजीत निवासी गुलशन नगर कॉलोनी तोशाम, सावन निवासी गुलशन नगर कॉलोनी तोशाम, पंकज निवासी तोशाम, सुनील निवासी किरावड व अजय निवासी किरावड शामिल है।
--------------------------------------------------------------------------------------
वर्सन::::
पैरोल पर बाहर आने के बाद शांति व्यवस्था भंग करने वाले अथवा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले बंदियों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई करते हुए उनकी पैरोल निरस्त करवाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके अतिरिक्त ऐसे व्यक्तियों को किसी प्रकार का आर्थिक, सामाजिक अथवा अन्य सहयोग प्रदान करने वाले तथा उनकी जमानत लेने वाले व्यक्तियों की गतिविधियों पर भी पुलिस की कड़ी नजर है। यदि कोई व्यक्ति अपराधियों को संरक्षण अथवा सहयोग प्रदान करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
-सुमित कुमार पुलिस अधीक्षक भिवानी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।