{"_id":"6a3a1e1bb119bafddf020fa6","slug":"video-man-dies-by-suicide-amid-marital-dispute-three-months-after-marriage-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: वैवाहिक विवाद से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान, शादी के तीन माह बाद उठाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: वैवाहिक विवाद से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान, शादी के तीन माह बाद उठाया कदम
बागपत शहर के कोर्ट रोड स्थित गली नंबर-4 में एक युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार, दीपक की शादी इसी वर्ष 10 मार्च को नंगला जाफरा निवासी गुड्डी के साथ हुई थी, जो जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत हैं। बताया गया कि शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच मतभेद शुरू हो गए थे।
परिजनों का कहना है कि सोमवार को दोनों पक्षों को पुलिस कार्यालय में बुलाया गया था, जहां आपसी विवाद को लेकर बातचीत हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद से दीपक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
मंगलवार सुबह दीपक की मां मंदिर गई हुई थीं। इसी दौरान युवक घर की तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे में चला गया और वहां फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ समय बाद घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।