{"_id":"6a397380c45cccbfae0f308b","slug":"video-roorkee-truck-turns-into-fireball-after-high-tension-line-falls-on-it-chaos-ensues-in-the-area-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Roorkee: हाईटेंशन लाइन गिरने से आग का गोला बना ट्रक; इलाके में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: हाईटेंशन लाइन गिरने से आग का गोला बना ट्रक; इलाके में मची अफरा-तफरी
रुड़की। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में राजमहल होटल के पास खड़े एक ट्रक में सोमवार सुबह चार बजे हाईटेंशन बिजली की लाइन गिरने से भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रुड़की की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर कर्मियों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया जिससे पुलिस और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।
फायर विभाग के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही फायर यूनिट रुड़की घटनास्थल पर पहुंची। वहां देखा गया कि सड़क किनारे खड़े ट्रक में हाईटेंशन बिजली की लाइन गिरने से आग तेजी से फैल चुकी थी। फायरकर्मियों ने तुरंत एक होज पाइप फैलाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन मौके पर बिजली आपूर्ति चालू होने के कारण स्थिति बेहद जोखिमपूर्ण बनी हुई थी।
इसके बाद तत्काल कंट्रोल रूम को स्थिति से अवगत कराया गया और चेतक मोबाइल को बिजलीघर भेजा गया। बिजली विभाग ने क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद किए जाने के बाद फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के साथ आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फायर सर्विस की तत्परता से ट्रक के डीजल टैंक को फटने से भी बचा लिया गया, जिससे आसपास मौजूद लोगों और संपत्तियों को संभावित नुकसान से बचाया जा सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।