Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
Yoga will now be taught in Gurugram schools it will be included in the curriculum for classes 3 to 9
{"_id":"6a39229719a46778eb082577","slug":"video-yoga-will-now-be-taught-in-gurugram-schools-it-will-be-included-in-the-curriculum-for-classes-3-to-9-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में अब स्कूलों में होगी योग की पढ़ाई, तीसरी से नौवीं तक के पाठ्यक्रम में होगा शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में अब स्कूलों में होगी योग की पढ़ाई, तीसरी से नौवीं तक के पाठ्यक्रम में होगा शामिल
प्रदेश सरकार ने आगामी शैक्षणिक सत्र से तीसरी से नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में योग को शामिल करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही स्कूलों में योग शिक्षा को नियमित रूप से बढ़ावा देने की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगें।नई व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों से परीक्षाओं में योग से जुड़े प्रश्न भी पूछे जाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक संतुलन और अनुशासन के लिए भी महत्तवपूर्ण है। सरकार चाहती है कि विद्यार्थियों में बचपन से ही योग के प्रति रुचि विकसित हो। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार गुरुग्राम के सरकारी स्कूलों में योग गतिविधियों को और मजबूत किया।
इसके लिए पीटीआई डीपीई और चयनित प्राथमिक शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षिण दिया जाएगा, ताकि वे विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से योग का अभ्यास करा सकें। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि पाठ्यक्रम में योग को शामिल करने से विद्यार्थियों में एकाग्रता, आत्मविश्वास, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।