{"_id":"6a38cdc676bf26a4cd0a661f","slug":"video-physics-questions-posed-challenges-794-candidates-remained-absent-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिजिक्स के सवालों ने बढ़ाई मुश्किलें, 794 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिजिक्स के सवालों ने बढ़ाई मुश्किलें, 794 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
मुरादाबाद में नीट यूजी पुनर्परीक्षा 22 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले अधिकांश अभ्यर्थियों ने फिजिक्स के प्रश्नों को कठिन बताते हुए कहा कि सवालों को हल करने में अपेक्षा से अधिक समय लगा। जिले में पंजीकृत 10,634 अभ्यर्थियों में से 9,840 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 794 अनुपस्थित रहे। परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू हुई, जबकि अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 11 बजे से ही प्रारंभ कर दिया गया था। केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन, दस्तावेज जांच और निर्धारित ड्रेस कोड का सख्ती से पालन कराया गया। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी भी की गई। विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर अपेक्षाकृत कठिन रहा और विशेष रूप से फिजिक्स के कुछ प्रश्नों को समझने व सही उत्तर चुनने में काफी एकाग्रता की आवश्यकता पड़ी। इस बार अभ्यर्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया गया। परीक्षा शाम 5:15 बजे समाप्त हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।