Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Meeting of Gram Panchayat Balan: Villagers demand the upgradation of the high school and approval for an ANM center from the government
{"_id":"6a380f8c369d8807b4017997","slug":"video-meeting-of-gram-panchayat-balan-villagers-demand-the-upgradation-of-the-high-school-and-approval-for-an-anm-center-from-the-government-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत बलाण की बैठक: ग्रामीणों ने सरकार से की हाईस्कूल का उच्चीकरण व एएनएम केंद्र की स्वीकृति की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत बलाण की बैठक: ग्रामीणों ने सरकार से की हाईस्कूल का उच्चीकरण व एएनएम केंद्र की स्वीकृति की मांग
देवाल। ब्लॉक के दूरस्थ गांव बलाण में सड़क पहुंचने पर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। इस खुशी में ग्रामीणों ने गांव में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य व जेसीबी आपरेटर का पारंपरिक तरीके से जोरदार स्वागत किया। ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने सरकार से हाईस्कूल का उच्चीकरण व यहां एएनएम केंद्र स्वीकृत करने की मांग की।।
रविवार को गांव में आयोजित स्वागत समारोह के बाद गांव में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने जिपंस को विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन सौपा। वहीं जिपंस उर्मिला बिष्ट ने हाईस्कूल बलाण में प्रार्थना स्थल व मंच निर्माण, महिला मंगल दलों के लिए सांस्कृतिक उपकरण, युवक मंगल दल के लिए क्रिकेट किट, फील्ड निर्माण, देवी मंदिर में रैन सैल्टर, गांव के सार्वजनिक स्थानों पर सोलर लाइट, अलकनाथ मंदिर में प्रवेश द्वार निर्माण की घोषणा की।
बलाण गांव में सड़क पहुंचने पर रविवार को ग्रामीणों ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। सम्मान समारोह में ग्रामीणों ने जिपंस उर्मिला बिष्ट व जेसीबी आपरेटर को सम्मानित किया। सम्मान समारोह के बाद गांव में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने सड़क कटिंग के विवाद का समाधान किया। बैठक के माध्यम से ग्रामीणों ने सरकार से गांव में एएनएम केंद्र स्वीकृत करने, हाईस्कूल का उच्चीकरण करने आदि मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।