Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh: Cyclone will cause premature winter; heavy rain warning issued for these districts; mercury wil

यूपी: चक्रवात की वजह से समय से पहले आएगी सर्दी, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी; गिरेगा पारा

Thu, 19 Nov 2026 08:52 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 19 Nov 2026 08:52 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम एक बार फिर से बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात की वजह से कई जिलों भारी बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
Uttar Pradesh: Cyclone will cause premature winter; heavy rain warning issued for these districts; mercury wil
एक और चक्रवात की भारत में दस्तक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 चक्रवात अकवान के असर से उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 20 नवंबर से हवा का रुख पुरवा हो जाएगा। वहीं 21 और 22 नवंबर को पूर्वांचल के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज और मिर्जापुर के साथ सोनभद्र, चंदौली और गाजीपुर में बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, चक्रवात और पुरवा हवाओं के असर से 20 से 22 नवंबर के बीच रात के तापमान में तीन डिग्री और दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। 23 नवंबर से तापमान में फिर गिरावट आने के आसार हैं। फिलहाल अगले दो दिन मौसम और तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन


उधर, बुधवार को ठंडी पछुआ हवाओं के चलते प्रदेश के कई जिलों में दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे रहा। सुबह और शाम ठंड का अहसास बढ़ गया। हालांकि, कहीं भी घना कोहरा दर्ज नहीं किया गया। बुधवार को 24.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ मुरादाबाद में सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं 9.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ मुजफ्फरनगर में सबसे ठंडी रात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इन राज्यों से टकराएगा तूफान

Uttar Pradesh: Cyclone will cause premature winter; heavy rain warning issued for these districts; mercury wil
अकवान तूफान - फोटो : पीटीआई

बंगाल की खाड़ी में बना भीषण चक्रवाती तूफान अकवान आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान गुरुवार दोपहर तक उत्तरी आंध्र प्रदेश के यानम और दक्षिणी ओडिशा के तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। वहीं, हवा के झोंके 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।

कल से पुरवा होगी हवा, बढ़ेगा तापमान

अकवान चक्रवात के असर से राजधानी के मौसम में बदलाव के आसार हैं। शुक्रवार से हवा का रुख पुरवा हो जाएगा। इससे रात के तापमान में तीन से चार और दिन के तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। वहीं, 21 और 22 नवंबर को बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक चक्रवात के प्रभाव से 20 से 22 नवंबर के बीच पुरवा हवाएं चलेंगी। इससे तापमान बढ़ेगा। 23 से फिर तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान लगभग स्थिर रहते हुए 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान भी 0.6 डिग्री की गिरावट के साथ 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed