Hindi News
›
Video
›
Chandigarh
›
Mohali News
›
3,120 candidates took the exam at eight centers in Mohali; a female student who arrived late was denied entry.
{"_id":"6a37bcdb2b3c1e31be086c83","slug":"video-3120-candidates-took-the-exam-at-eight-centers-in-mohali-a-female-student-who-arrived-late-was-denied-entry-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोहाली के आठ परीक्षा केंद्रों पर 3120 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, देर से पहुंची छात्रा को नहीं मिला प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली के आठ परीक्षा केंद्रों पर 3120 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, देर से पहुंची छात्रा को नहीं मिला प्रवेश
मोहाली में रविवार को आयोजित परीक्षा आठ केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले के सभी आठ परीक्षा केंद्रों पर कुल 3120 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और प्रत्येक केंद्र पर प्रशासन तथा पुलिस के अधिकारी तैनात रहे।
फेज-3बी1 स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस में भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। अभ्यर्थियों को गहन जांच और दस्तावेज सत्यापन के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।
परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 1:30 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति थी। इसी दौरान स्कूल ऑफ एमिनेंस केंद्र पर एक छात्रा निर्धारित समय के बाद पहुंची, जिसके कारण उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। समय सीमा समाप्त होने के चलते छात्रा को बिना परीक्षा दिए ही वापस लौटना पड़ा।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार परीक्षा के सुचारु और निष्पक्ष संचालन के लिए सभी केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया गया। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।