{"_id":"6a37610e8ff67cf69d06dac9","slug":"video-ayathhaya-ma-atararashhataraya-yaga-thavasa-para-rama-ka-paugdha-ma-gaja-yaga-ka-sathasha-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राम की पैड़ी में गूंजा योग का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राम की पैड़ी में गूंजा योग का संदेश
अयोध्या में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को राम की पैड़ी पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने योगाभ्यास कर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। बड़ी संख्या में योग प्रेमियों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि-मुनि परंपरा की अमूल्य धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित रहता है। उन्होंने सभी लोगों से योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। कार्यक्रम में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व सांसद लल्लू सिंह मिल्कीपुर विधायक चंद्रभान पासवान, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों एवं योग साधकों का स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों को स्वस्थ, निरोग और जागरूक बनाने के लिए विभिन्न निःशुल्क योग शिविरों के आयोजन की भी जानकारी दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।