{"_id":"6a36dd3b14ee761aaf040d6c","slug":"video-auraiya-mba-student-on-bike-dies-after-collision-with-jcb-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"औरैया: जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार एमबीए छात्र की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार एमबीए छात्र की मौत, मचा कोहराम
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार रात एक सड़क हादसे में दिल्ली में एमबीए की पढ़ाई कर रहे एक छात्र की मौत हो गई। छात्र अपनी बाइक से मौसी के घर मऊ जा रहा था, तभी सहासपुर गांव के पास एक जेसीबी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्र को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सहासपुर निवासी जितेंद्र मिश्रा का पुत्र आकाश मिश्रा (21) दिल्ली में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। वह शनिवार सुबह ही दिल्ली से अपने गांव लौटा था। परिजन से मिलने के बाद देर शाम वह बाइक से अपनी मौसी के घर मऊ जाने के लिए निकला था। अभी वह गांव से कुछ ही दूरी पर पहुंचा था कि सामने से आ रही एक जेसीबी ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि आकाश लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद चालक जेसीबी मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और आकाश को अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। इकलौते होनहार बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोतवाल विनेश कुमार सिंह ने बताया कि बाइक और जेसीबी की भिड़ंत में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी चालक की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर मिलते ही मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।