{"_id":"6a3685765d237a510a05e2b9","slug":"video-allegation-of-newborns-death-during-delivery-in-dadri-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"UP: गर्भवती तड़पती रही, बिना डॉक्टर के नर्स ने की डिलीवरी; अस्पताल की लापरवाही से नवजात ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गर्भवती तड़पती रही, बिना डॉक्टर के नर्स ने की डिलीवरी; अस्पताल की लापरवाही से नवजात ने तोड़ा दम
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 05:50 PM IST
Link Copied
नगर के जीटी रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिलीवरी के दौरान नवजात बच्चे की मौत हो गई। परिजनों द्वारा अस्पताल में तैनात नर्सिंग स्टाफ द्वारा लापरवाही से डिलीवरी करने का आरोप लगाया है। परिजनों में आक्रोश होने पर कार्रवाई की मांग की गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी गई है।
दादरी कोतवाली क्षेत्र के गौतमपुरी मोहल्ले में अरविंद कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को सवेरे के समय वह अपनी पत्नी श्वेता गौतम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। पत्नी को डिलीवरी का समय पूरा था। श्वेता गौतम को डिलीवरी के लिए प्रसव पीड़ा हो रही थी। अस्पताल में नर्सिंग स्टॉफ था। उस समय कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं था।
प्रसव पीड़ा के दौरान नर्स द्वारा आधार कार्ड की कलर कॉपी करने के लिए भेज दिया गया। उनके पीछे मरीज को अंदर ले गए। जहां पर डॉक्टर मौजूद नहीं थे। फिर भी डॉक्टर नहीं होने पर नर्स द्वारा अकेले ही डिलीवरी करने लगी। डिलीवरी के दौरान महिला को धक्के लगवा गए। जिसकी वजह से नवजात बच्ची को जन्म दिया। बच्चों की धड़कन में परेशानी होने के चलते हायर सेंटर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
उन्होंने बताया कि वह बच्ची को लेकर निम्स अस्पताल, गोपाल अस्पताल, राजीव अस्पताल पहुंचे। बच्ची की मौत हो गई। पीड़ित वापस सामुदायिक अस्पताल बच्ची को लेकर पहुंचा। आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध नहीं हो सके। सुबह 6 बजे से लेकर 10 बजे तक कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं हुआ।
जिससे अस्पताल में लापरवाही का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। नवजात बच्ची की मौत की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने अस्पताल में तैनात नर्सिंग स्टाफ को खरी-खोटी सुनाई गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने समझा बूझकर मामला शांत कराया। पीड़ित अरविंद कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी है।
अस्पताल चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर शशि का कहना है कि महिला करीब 6 बजे अस्पताल में डिलीवरी के लिए पहुंची थी। करीब 8 बजकर 15 मिनट पर बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची की तबीयत ठीक नहीं होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।