Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
5,307 students to take the NEET exam at 17 centers in Rohtak; police personnel to be deployed on rooftops.
{"_id":"6a3635a7ad39f52da704ef12","slug":"video-5307-students-to-take-the-neet-exam-at-17-centers-in-rohtak-police-personnel-to-be-deployed-on-rooftops-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में 17 केंद्रों पर 5307 छात्र देंगे नीट परीक्षा, छतों पर तैनात होंगे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में 17 केंद्रों पर 5307 छात्र देंगे नीट परीक्षा, छतों पर तैनात होंगे पुलिसकर्मी
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:09 PM IST
Link Copied
जिले में रविवार को होने वाली नीट परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा को नकलमुक्त और शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन ने शनिवार को मॉक ड्रिल कर व्यवस्थाओं को परखा। जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने दावा किया कि परीक्षा पूरी निष्पक्षता और शांति से संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जहां 5307 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। नकल और गड़बड़ी रोकने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हर केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
पहली बार परीक्षा केंद्रों की छतों पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे ताकि बाहरी हस्तक्षेप पर पूरी नजर रखी जा सके। कहा कि परीक्षा की पवित्रता बनाए रखने के लिए केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू रहेगी। इस दायरे में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, भीड़ और नारेबाजी पर पूरी तरह रोक होगी। नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी निडर होकर परीक्षा दें। प्रशासन की तरफ से सभी इंतजाम पूरे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।