फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Several prominent figures join the SP; Akhilesh Yadav inducts Kushagra Shakya and Vinod Shakya into the pa

यूपी: पूर्व आईएएस राम बहादुर पासी समेत कई नेता हुई सपाई, अखिलेश यादव बोले- जॉइनिंग से पूरब-पश्चिम हिल गया

Mon, 26 Oct 2026 01:27 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 26 Oct 2026 01:27 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में कुशाग्र शाक्य और बदायूं के विनोद शाक्य ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बसपा नेता राम बहादुर पाल सहित अन्य दलों के कई नेता और कार्यकर्ता भी सपा में शामिल हुए। इस घटनाक्रम से उत्तर प्रदेश की राजनीति में सपा की गतिविधियां चर्चा में हैं।

विज्ञापन
UP: Several prominent figures join the SP; Akhilesh Yadav inducts Kushagra Shakya and Vinod Shakya into the pa
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान विभिन्न दलों से आए नेताओं का स्वागत किया। पूर्व आईएएस राम बहादुर पासी, कुशाग्र शाक्य, विनोद शाक्य और बसपा से जुड़े राम बहादुर पाल समेत कई नेताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि नई जॉइनिंग से पूरब से पश्चिम तक राजनीतिक हलचल हुई है। उन्होंने नए साथियों को पीडीए का पिलर बताते हुए कहा कि आने वाले समय में जीत बड़ी होने जा रही है। दारा सिंह प्रजापति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “जिनके साथ दारा होंगे, अखाड़ा वही जीतेंगे।” उन्होंने राम नाम का जिक्र करते हुए कहा, “जिनके नाम में राम जुड़ा हो, उनके बन जाएंगे सब काम।”

विज्ञापन

सरकार बनी तो वाल्मीकि जयंती पर देंगे छुट्टी, आउटसोर्सिंग खत्म करेंगे

अखिलेश यादव ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर अवकाश देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म की जाएगी और सफाई कर्मचारियों के हित में विशेष घोषणा की जाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि गरीब परिवारों को उनके घरों का मालिकाना हक दिलाने की दिशा में काम किया जाएगा। जिन गरीबों के पास घर नहीं हैं, उनके लिए अलग से आवास बनाकर देने की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

बदायूं में सपा को मजबूती मिलने का दावा

अखिलेश यादव ने कहा कि कुशाग्र सागर के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिली है। वहीं, विनोद शाक्य की बदायूं के दातागंज और आसपास के क्षेत्रों में समाज को जोड़ने में भूमिका रही है। सपा नेतृत्व ने इन नेताओं के पार्टी में शामिल होने को संगठन के विस्तार से जोड़कर देखा।

दारा सिंह प्रजापति बोले- सपा के लिए काम करने आया हूं

बसपा से आए दारा सिंह प्रजापति ने कहा कि वह कुछ लेने नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी के लिए काम करने आए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा कांशीराम के विचारों पर चल रही है।

शिवपाल और सलीम शेरवानी ने भी जताया भरोसा

सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने कहा कि पार्टी में लगातार नेता और लोग शामिल होते रहेंगे। उन्होंने सरकार पर देश को तोड़ने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। शिवपाल ने नए सदस्यों को भरोसा दिलाया कि उन्हें निराश नहीं होने दिया जाएगा। पूर्व सांसद सलीम शेरवानी ने बदायूं की सभी सीटों पर सपा की जीत का दावा किया। प्रेसवार्ता में अमेरिका से आईं शमीना प्रवीन ने कहा कि वह चाहती हैं कि दूसरे देश भारत को विश्व गुरु के रूप में मानें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed