{"_id":"6a358c2ae7836c57da0f53fe","slug":"video-memorandum-regarding-issues-in-pddu-nagar-submitted-to-eo-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीडीडीयू नगर की समस्याओं संबंधित ज्ञापन ईओ को सौंपा, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीडीयू नगर की समस्याओं संबंधित ज्ञापन ईओ को सौंपा, VIDEO
पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के विभिन्न इलाकों की समस्याओं के समाधान की मांग के समर्थन में नामित सदस्य राकेश कन्नौजिया के नेतृत्व में लोगों ने शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंच कर नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से नगर में साफ-सफाई ठीक कराने, बुनियादी सुविधाओं का विकास करने और पत्रकार भवन बनाने की मांग की।
ज्ञपन के माध्यम से कहा कि नगर के लाल बहादुर शास्त्री कटरा की दुकानें जर्जर हो चुकी है। इसकी मरम्मत आवश्यक है। वहीं विभिन्न वार्डों में जल निकासी व्यवस्था नहीं है। बारिश के पहले इसकी व्यवस्था आवश्यक है। महमूदपुर में निर्मित ट्यूबवेल को पूरी तरह चालू कराने, पथरा तालाब स्थित धोबी घाट पर प्रथम तल निर्माण, विभिन्न वार्डों में आरसीसी सड़क एवं नाली निर्माण तथा जीटी रोड किनारे रिक्शा स्टैंड निर्माण की मांग की। नामित सभासद राकेश कन्नौजिया ने कहा कि वर्तमान में सफाई व्यवस्था काफी बदहाल हो चुकी है। बरसात का मौसम आने वाला है और यदि समय रहते सफाई एवं नालों की सफाई नहीं कराई गई तो नगरवासियों को जलभराव और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नामित सभासद गीता रानी गुप्ता ने भी नगर की सफाई व्यवस्था को सबसे बड़ी समस्या बताया। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने बताया कि मांग पत्र प्राप्त हो गया है। सभी बिंदुओं का परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।