बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Aman

Aman Vishwakarma

1440 Followers

About

मेरा जन्म वाराणसी में हुआ। वर्तमान में वरुणा नदी के किनारे स्थित हुकुलगंज में रहता हूं, जबकि मेरा पैतृक संबंध धान का कटोरा कहे जाने वाले चंदौली जिले से है। शहर और गांव, दोनों परिवेश को करीब से देखने और समझने का अवसर मिला, जिसने मेरी पत्रकारिता की सोच को संवेदनशील और व्यापक बनाया। बनारस की संस्कृति, सामाजिक सरोकार और ग्रामीण जीवन मेरी रिपोर्टिंग की प्रमुख आधारभूमि रहे हैं।

दो दशक का पत्रकारिता अनुभव

वर्ष 2006 में प्रिंट मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत की। करीब दो दश ... ...और पढ़ें

मेरा जन्म वाराणसी में हुआ। वर्तमान में वरुणा नदी के किनारे स्थित हुकुलगंज में रहता हूं, जबकि मेरा पैतृक संबंध धान का कटोरा कहे जाने वाले चंदौली जिले से है। शहर और गांव, दोनों परिवेश को करीब से देखने और समझने का अवसर मिला, जिसने मेरी पत्रकारिता की सोच को संवेदनशील और व्यापक बनाया। बनारस की संस्कृति, सामाजिक सरोकार और ग्रामीण जीवन मेरी रिपोर्टिंग की प्रमुख आधारभूमि रहे हैं।

दो दशक का पत्रकारिता अनुभव

वर्ष 2006 में प्रिंट मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत की। करीब दो दशक के अनुभव में समाचार लेखन, रिपोर्टिंग और संपादन के विभिन्न आयामों पर कार्य किया। समय के साथ डिजिटल पत्रकारिता की ओर रुख किया और बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप तथ्यपरक, प्रभावी तथा पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया। हमेशा कोशिश रही कि खबर तथ्यों पर आधारित हो और पाठकों तक स्पष्ट, विश्वसनीय और संतुलित रूप में पहुंचे।

अमर उजाला डिजिटल में हाइपरलोकल फोकस

फरवरी 2024 से अमर उजाला डिजिटल में कार्यरत हूं। यहां वाराणसी और पूर्वांचल की हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहा हूं। स्थानीय प्रशासन, अपराध, राजनीति, शिक्षा, धर्म, संस्कृति और जनसरोकार से जुड़े विषयों के साथ-साथ गांवों की समस्याओं, विकास योजनाओं और आम लोगों के जीवन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देता हूं। घुमंतू एवं वंचित समुदायों की कहानियों और ह्यूमन एंगल वाली खबरों पर विशेष रुचि के साथ काम करता हूं।

पत्रकारिता का मूल विश्वास

मेरे लिए पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज के सामने तथ्यों को निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करना है। मेरा विश्वास है कि अच्छी पत्रकारिता सनसनी नहीं, बल्कि भरोसा पैदा करती है। इसलिए हर रिपोर्ट में तथ्य, मानवीय संवेदना और निष्पक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का प्रयास करता हूं।

कंटेनर और टैंकर की टक्कर, दो की मौत; VIDEO

यूपी की सियासत में एंट्री की तैयारी में निशांत कुमार, VIDEO

डॉ. अम्बरीष बोले- होम्योपैथिक विभाग की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच हो

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुभारंभ पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया संबोधित; VIDEO

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किया निरीक्षण; VIDEO

वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शुभारंभ करने पहुंचे सीएम योगी और रेल मंत्री; VIDEO

आधुनिक सुविधाओं के साथ आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा, VIDEO

कुमार मंगलम बिड़ला ने बड़े सपने देखने का संदेश दिया, VIDEO

औड़ी मोड़ पर ट्रेलर की चपेट में आई कार, बाल-बाल बचे परियोजना कर्मी; VIDEO

खड़े ट्रक में पीछे से घुसी डीसीएम, चालक की मौत; VIDEO

विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed