फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Alcohol consumption doubled among both men and women in Ghazipur Sonbhadra ranks high five-year report

यूपी: गाजीपुर में पुरुषों के साथ महिलाओं में भी दोगुना हुआ शराब सेवन, सोनभद्र भी अव्वल; पांच साल की रिपोर्ट

Sat, 31 Oct 2026 03:26 PM IST
Aman Vishwakarma अजीत ओझा, संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर।
अजीत ओझा, संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 31 Oct 2026 03:26 PM IST
सार

गाजीपुर जिले में पांच साल के दौरान पुरुषों के साथ महिलाओं में भी शराब सेवन का रुझान तेजी से बढ़ा है। पुरुषों में शराब सेवन की दर 10.5 से बढ़कर 20.7 प्रतिशत पहुंच गई है। पूर्वांचल के दस जिलों में पुरुषों का रुझान बढ़ा है, जबकि महिलाओं में तीन जिलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पुरुषों और महिलाओं के शराब सेवन के मामले में सोनभद्र पहले और गाजीपुर तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
Alcohol consumption doubled among both men and women in Ghazipur Sonbhadra ranks high five-year report
पांच साल की रिपोर्ट चौंकाने वाली। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गाजीपुर में शराब सेवन को लेकर सामने आए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के आंकड़े इस सामाजिक चिंता को और गंभीर बनाते हैं। पिछले दो सर्वेक्षणों के बीच जिले में पुरुषों के शराब सेवन की दर करीब दोगुनी हो गई है। महिलाओं में भी यह दर दोगुनी दर्ज की गई है। पूर्वांचल के दस जिलों के आंकड़ों को देखें तो पुरुषों में शराब सेवन की दर किसी भी जिले में कम नहीं हुई है। वहीं महिलाओं के मामले में तस्वीर मिली-जुली है।

विज्ञापन


बीते अगस्त माह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (2019-21) और एनएफएचएस-6 (2023-24) के आंकड़ों के मुताबिक गाजीपुर में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुषों में शराब सेवन की दर 10.5 प्रतिशत से बढ़कर 20.7 प्रतिशत पहुंच गई। पांच साल के अंतराल में 10.2 प्रतिशत अंक की यह बढ़ोतरी लगभग दोगुनी है। महिलाओं में भी दर 0.2 से बढ़कर 0.4 प्रतिशत हो गई। यानी महिलाओं के मामले में भी प्रतिशत के लिहाज से आंकड़ा दोगुना हो गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

इसके अलावा सोनभद्र में पुरुषों की दर 24.1 से बढ़कर 44.2 प्रतिशत पहुंच गई, यानी 20.1 प्रतिशत अंक की वृद्धि हुई। बलिया में 9.9 से बढ़कर 20.4 प्रतिशत होने के साथ 10.5 प्रतिशत अंक का इजाफा हुआ।

वहीं, वाराणसी में पुरुषों की शराब सेवन दर 13.4 से बढ़कर 22.8 प्रतिशत, आजमगढ़ में 14.7 से बढ़कर 24 प्रतिशत और मिर्जापुर में 14 से बढ़कर 22 प्रतिशत हो गई। चंदौली में 16.9 से बढ़कर 24.6 प्रतिशत, मऊ में 13.6 से बढ़कर 20.5 प्रतिशत और भदोही में 7.7 से बढ़कर 14.2 प्रतिशत पहुंच गई। जौनपुर में सबसे कम वृद्धि जरूर दर्ज हुई, लेकिन वहां भी दर 13.6 से बढ़कर 18.3 प्रतिशत हो गई। 

विज्ञापन

सोनभद्र की महिलाओं में बढ़ा शराब सेवन, जौनपुर में आई कमी
महिलाओं के शराब सेवन के आंकड़ों में सोनभद्र की स्थिति सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है। वहां महिलाओं में शराब सेवन की दर 0.6 प्रतिशत से बढ़कर 4.7 प्रतिशत हो गई है। यह दस जिलों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।

दूसरी ओर, जौनपुर में महिलाओं की दर 0.6 से घटकर 0.2 प्रतिशत हो गई। गाजीपुर उन तीन जिलों में शामिल है, जहां महिलाओं में शराब सेवन की दर बढ़ी है। यहां 0.2 से बढ़कर 0.4 प्रतिशत होने के साथ यह दोगुनी हो गई। मिर्जापुर में भी दर 0.1 से बढ़कर 0.3 प्रतिशत पहुंची है। लेकिन वाराणसी में 0.4 से 0.2, चंदौली में 0.4 से 0.3 और आजमगढ़ में 0.3 से घटकर 0.1 प्रतिशत रह गई। भदोही में 0.1, मऊ में 0.4 और बलिया में 0.5 प्रतिशत की दर पहले जैसी ही बनी हुई है।

विज्ञापन

स्कूल की उम्र से ही बच्चों को जागरूक करना जरूरी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार पांडेय ने नशे की प्रवृत्ति बढ़ने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य कारण शिक्षा की कमी और जानकारी का अभाव है। इसलिए बच्चों में स्कूल जाने की उम्र से ही, विशेषकर नौवीं और दसवीं कक्षा में, नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। 

बताया कि सामाजिक कल्याण और स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में नोडल विभाग के रूप में काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की मेंटल हेल्थ क्लीनिक के अंतर्गत ड्रग डी-एडिक्शन यूनिट संचालित है। यहां मरीजों की काउंसलिंग कर उन्हें नशे की लत से छुटकारा दिलाने और सब्स्टीट्यूट थेरेपी देने का प्रयास किया जाता है। 

उन्होंने कहा कि समाज और प्रशासन को मिलकर स्कूलों और गांवों में विशेष जागरूकता शिविर लगाने होंगे। शुरुआती स्तर पर ही प्रयास करके इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। नशा उन्मूलन को लेकर लगातार नशा विरोधी और जनजागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। इसके बावजूद सर्वे में आंकड़े बढ़े हुए मिले हैं तो इससे समाज में नशे के प्रति लोगों का रुझान बढ़ने का संकेत मिलता है। - राजेश कुमार त्रिपाठी,जिला आबकारी अधिकारी एवं मद्य निषेध अधिकारी।

पुरुषों का तुलनात्मक आंकड़ा

जिला एनएफएचएस 5  एनएफएचएस 6 वृद्धि/अंतर
गाजीपुर 10.5%  20.7% +10.2 %
सोनभद्र 24.1% 44.2% +20.1 %
वाराणसी 13.4% 22.8% +9.4%
जौनपुर 13.6% 18.3% +4.7%
चंदौली 16.9% 24.6% +7.7%
भदोही 7.7% 14.2% +6.5%
आजमगढ़ 14.7% 24.0% +9.3%
मऊ 13.6% 20.5% +6.9%
मिर्जापुर 14.0% 22.0% +8.0%
बलिया 9.9% 20.4% +10.5 %

महिलाओं का तुलनात्मक आंकड़ा

जिला एनएफएचएस-5 एनएफएचएस-6 वृद्धि/कमी
गाजीपुर 0.2% 0.4% +0.2%
सोनभद्र 0.6% 4.7% +4.1 %
वाराणसी 0.4% 0.2% -0.2%
जौनपुर 0.6% 0.2% -0.4 %
चंदौली 0.4% 0.3% -0.1 %
भदोही 0.1% 0.1% कोई बदलाव नहीं
आजमगढ़ 0.3% 0.1% -0.2 %
मऊ 0.4% 0.4% कोई बदलाव नहीं
मिर्जापुर 0.1% 0.3% +0.2 %
बलिया 0.5% 0.5% कोई बदलाव नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed