फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: अंदर से ऐसी दिखती है यूपी की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, देखें- सीटों से लेकर सुविधाओं तक की झलक

Sat, 31 Oct 2026 07:04 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला डिजिटल डेस्क, वाराणसी।
अमर उजाला डिजिटल डेस्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 31 Oct 2026 07:04 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश की स्लीपर वंदे भारत की 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने की क्षमता है। ट्रेन के 16 कोच में कुल 823 सीट है। सप्ताह में छह दिन चलेगी। आइए जानते हैं इसकी खासियत...

विज्ञापन
Delhi-Varanasi Vande Bharat Sleeper train  view photos and Learn about berths and seats
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

देश की दूसरी और यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ शनिवार को हुआ। 16 कोच और 823 सीट वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने की क्षमता है। शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन ट्रेन चलेगी। नई वंदे भारत की मरम्मत वाराणसी में ही होगी, जबकि प्रयागराज और कानपुर में पानी भरने की व्यवस्था रहेगी। रेलवे की ओर से शेडयूल जारी होने के साथ ही नई ट्रेन की सुविधाओं के बारे में पूरी जानकारी भी दी गई है। तस्वीरों में देखें- वंदे भारत ट्रेन की सीटें और व्यवस्था...

Trending Videos
Delhi-Varanasi Vande Bharat Sleeper train  view photos and Learn about berths and seats
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
शनिवार को ट्रेन उद्घाटन के साथ ही बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 से रवाना हुई। आधी रात बाद 2 बजे दिल्ली पहुंचेगी। पहले दिन इस ट्रेन से रेलवे अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजनों के साथ कुछ स्कूली छात्र प्रयागराज और कानपुर तक का सफर कर रहे हैं। 
Delhi-Varanasi Vande Bharat Sleeper train  view photos and Learn about berths and seats
स्लीपर वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आम यात्रियों के लिए कब से शुरू होगी, इस बारे में अभी रेलवे की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi-Varanasi Vande Bharat Sleeper train  view photos and Learn about berths and seats
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि दीपावली से पहले ही इसका संचालन शुरू हो जाएगा। इससे त्योहारी सीजन में लोगों को घर आने में सहूलियत होगी।  
विज्ञापन
Delhi-Varanasi Vande Bharat Sleeper train  view photos and Learn about berths and seats
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
रात में चलने वाली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन तेज गति, बेहतर सुरक्षा और उच्च स्तर के आराम के साथ लंबी दूरी की यात्राओं को नया आयाम देगी। हावड़ा-गुवाहाटी (कामाख्या) मार्ग पर पहली स्लीपर ट्रेन की तरह इस ट्रेन में भी उन्नत एयरोडायनामिक डिजाइन, आधुनिक सस्पेंशन सिस्टम, कम झटकों और शांत वातावरण के कारण यह ट्रेन तेज रफ्तार पर भी आरामदायक और सुखद यात्रा का अनुभव यात्री करेंगे।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed