{"_id":"6ade67cdf4a9f4069a0b4b8b","slug":"district-level-trials-for-girls-wrestling-today-chandauli-news-c-189-1-chl1002-156736-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बालिका कुश्ती का जिला स्तरीय ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बालिका कुश्ती का जिला स्तरीय ट्रायल आज
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 27 अक्तूबर को शाम चार बजे महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज, चंदौली में होगा। इसमें चयनित पहलवान 28 अक्तूबर को वाराणसी के सिगरा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगी।
उप क्रीड़ा अधिकारी इरशाद अहमद ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दो से चार नवंबर तक सुल्तानपुर के स्टेडियम में आयोजित होगी। इसमें वाराणसी मंडल की चयनित बालिका पहलवानों की टीम प्रतिभाग करेगी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में वर्ष 2009 और 2010 में जन्मी 16 से 17 वर्ष की खिलाड़ी हिस्सा ले सकती हैं। खिलाड़ियों को आयु प्रमाणपत्र और आधार कार्ड सहित जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। वहीं, वर्ष 2011 में जन्मी खिलाड़ी चिकित्सक या माता-पिता का अनुमति प्रमाणपत्र लेकर प्रतिभाग कर सकती हैं।