{"_id":"6ade67fed9799128a30f0f65","slug":"the-proclamation-of-the-birth-of-shri-ram-amidst-the-tyranny-of-ravana-chandauli-news-c-189-1-svns1012-156714-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: रावण के अत्याचार के बीच श्रीराम जन्म का उद्घोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: रावण के अत्याचार के बीच श्रीराम जन्म का उद्घोष
विज्ञापन
सैयदराजा। कस्बे के रामलीला मैदान में शनिवार को रामलीला के दौरान रावण, कुंभकर्ण और विभीषण के जन्म से लेकर भगवान श्रीराम और उनके चारों भाइयों के जन्म तक की लीलाओं का मंचन किया गया। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय ने दर्शकों को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।
लीला में दिखाया गया कि रावण कठोर तपस्या कर ब्रह्मा और भगवान शिव से असीम शक्ति का वरदान प्राप्त करता है। शक्ति मिलने के बाद उसमें अहंकार बढ़ने लगता है और वह ऋषि-मुनियों पर अत्याचार करने लगता है। राक्षसों के बढ़ते उत्पात से परेशान धरती माता गाय का रूप धारण कर देवताओं के साथ भगवान विष्णु से अवतार लेने की गुहार लगाती हैं। इसके बाद भगवान विष्णु के श्रीराम के रूप में अवतार लेने का प्रसंग मंचित किया गया।
श्रीराम जन्म की लीला के दौरान जैसे ही मंच पर ‘भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी’ बधाई गान गूंजा, पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति में लीन हो गए और श्रीराम जन्म का दृश्य देखकर भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन
इस अवसर पर रविंद्र जायसवाल, कामाख्या प्रसाद, सुशील शर्मा, जवाहर पांडे, सभासद संतोष जायसवाल, अंकित जायसवाल, मानवेंद्र जायसवाल और अरविंद तिवारी आदि मौजूद रहे।