{"_id":"6a357f2bd3dd17ab200ff51d","slug":"video-environmentalists-demonstrated-for-seven-point-demands-in-bageshwar-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सात सूत्रीय मांगों के लिए पर्यावरण मित्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सात सूत्रीय मांगों के लिए पर्यावरण मित्रों ने किया प्रदर्शन
सरकार की ओर से की जा रही उपेक्षा, वादाखिलाफी के विरोध और सात सूत्रीय मांगों के लिए पर्यावरण मित्रों का चरणबद्ध आंदोलन जारी रहा। नगरपालिका के पर्यावरण मित्रों ने कार्यालय परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। पर्यावरण मित्र ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर ठेका प्रथा पर तैनात कर्मचारियों को नियमित करने की मांग कर रहे हैं। विनियमितीकण नियमावली के कट ऑफ में मोहल्ला स्वच्छता समिति के तहत कार्यरत कर्मचारियों को शामिल कर नियमित करने, सफाई कर्मचारियों का विशेष पद घोषित कर मृतक आश्रिम नियमावली में शिथिलता देने, पुरानी पेंशन बहाल करने, वर्षों से कार्यरत पर्यावरण कार्यवाहक, कनिष्ठ लिपिकों को पदोन्नत करने और निकाय की जमीन पर बने सफाई कर्मचारियों के आवासों को मालिकाना हक देने की मांग भी पर्यावरण मित्र कर रहे हैं। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष मदन लाल, सचिव तेजपाल समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।