फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar Patna Uproar After Road Accident as Angry Mob Torches Police Vehicles Heavy Security Deployed

Bihar: सड़क हादसे के बाद पटना में बवाल, उग्र भीड़ ने पांच वाहनों को फूंका; कई थानों की फोर्स तैनात

Fri, 07 Aug 2026 12:42 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Fri, 07 Aug 2026 12:42 PM IST
सार

पटना के जीरो माइल इलाके में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर पुलिस की तीन जीपों में आग लगा दी। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया।

विज्ञापन
bihar Patna Uproar After Road Accident as Angry Mob Torches Police Vehicles Heavy Security Deployed
उग्र भीड़ ने पुलिस वाहन फूंका - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद शुक्रवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हादसे में तकिया गांव निवासी मनीष की मौत की खबर से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-30 पर जाम लगा दिया और सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन




सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त
आक्रोशित लोगों ने सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद उपद्रवियों ने जिला प्रशासन के करीब पांच वाहनों में आग लगा दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। वाहनों से उठता धुआं और सड़क पर जमा भीड़ के कारण NH-30 पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर सड़क जाम हटाने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस और उपद्रवियों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। हालात को काबू करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  शिक्षा विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने कार रोककर लाठी-डंडों से पीटा; डीपीएम समेत तीन घायल


फिलहाल, एनएच-30 पर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराने और स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। हादसे के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन किस तरह उग्र हुआ, इसे लेकर पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

पटना सिटी के एसडीएम सत्यम सहाय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इसके बाद मृतक के शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया गया और इसी दौरान हिंसा की घटनाएं हुईं। उन्होंने कहा कि हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। आगे उन्होंने कहा कि अब शव को सड़क से हटा दिया गया है और यातायात सामान्य कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed