{"_id":"6a7585448027fd218707344b","slug":"bihar-patna-uproar-after-road-accident-as-angry-mob-torches-police-vehicles-heavy-security-deployed-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सड़क हादसे के बाद पटना में बवाल, उग्र भीड़ ने पुलिस की तीन गाड़ियां फूंकी; कई थानों की फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सड़क हादसे के बाद पटना में बवाल, उग्र भीड़ ने पुलिस की तीन गाड़ियां फूंकी; कई थानों की फोर्स तैनात
Fri, 07 Aug 2026 12:42 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:42 PM IST
सार
पटना के जीरो माइल इलाके में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर पुलिस की तीन जीपों में आग लगा दी। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया।
विज्ञापन
उग्र भीड़ ने पुलिस वाहन फूंका
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना के जीरो माइल इलाके में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और इस दौरान हिंसक प्रदर्शन करते हुए पुलिस की तीन वाहनों में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया और सड़क से शव हटाकर यातायात बहाल कराया गया।
पटना सिटी के एसडीएम सत्यम सहाय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इसके बाद मृतक के शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया गया और इसी दौरान हिंसा की घटनाएं हुईं। उन्होंने कहा कि हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
एसडीएम ने बताया कि अब शव को सड़क से हटा दिया गया है और यातायात सामान्य कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।