फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime Unidentified Bike-Borne Attackers Shoot Cyclist in Head Victim Critical

Bihar: फोरलेन पर सनसनी! साइकिल से जा रहे व्यक्ति को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Fri, 07 Aug 2026 08:35 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2026 08:35 AM IST
सार

पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर बाइक सवार दो बदमाशों ने साइकिल से जा रहे रविन्द्र यादव को पीछे से सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar Crime Unidentified Bike-Borne Attackers Shoot Cyclist in Head Victim Critical
साइकिल से जा रहे व्यक्ति को गोली मारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर आकाश होटल के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति को गोली मार दी। गोली व्यक्ति के सिर के पिछले हिस्से में लगी। गोली लगते ही वह बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया
इसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बख्तियारपुर पहुंचाया। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। वहीं, घायल व्यक्ति को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घायल व्यक्ति की पहचान बख्तियारपुर प्रखंड के चंपापुर गांव निवासी रविन्द्र यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बदमाशों ने पीछे से गोली मारी
घायल ने बताया कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं है और वह बदमाशों को पहचानता भी नहीं है। उसका कहना है कि दोनों युवक बाहर से आकर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। उसने बताया कि बाइक पर सवार दोनों युवक पहले से फोरलेन स्थित पुल पर खड़े थे। वह साइकिल से ग्रामीण सड़क के रास्ते फोरलेन पर चढ़ा। जैसे ही वह साइकिल से आगे बढ़ने लगा, बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  अस्पताल का गजब कारनामा! टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

क्या बोले थानाध्यक्ष
बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed