Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
India vs Sri Lanka Tests: Who Dominates the Records? 5 Most wicket takers and 5 most runs batter
{"_id":"6a75977629c41ad88f0782da","slug":"india-vs-sri-lanka-tests-who-dominates-the-records-5-most-wicket-takers-and-5-most-runs-batter-2026-08-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किसका दबदबा? सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले और रन बनाने वाले 5-5 खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IND vs SL: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किसका दबदबा? सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले और रन बनाने वाले 5-5 खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:59 PM IST
सार
भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच टेस्ट इतिहास के प्रमुख रिकॉर्ड पर नजर डालें तो गेंदबाजी में मुथैया मुरलीधरन 105 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं। टॉप-5 में चार भारतीय गेंदबाज शामिल हैं। वहीं, बल्लेबाजी में सचिन तेंदुलकर 1,995 रन के साथ सबसे आगे हैं। महेला जयवर्धने, राहुल द्रविड़, कुमार संगकारा और अरविंदा डी सिल्वा भी सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 11
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट आंकड़े
- फोटो : ANI/SLC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ अपने शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। सीरीज शुरू होने से पहले आइए नजर डालते हैं भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट इतिहास के उन दिग्गज खिलाड़ियों पर, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ा है।
2 of 11
मुरलीधरन
- फोटो : ANI
गेंदबाजी में टॉप-पांच में चार भारतीय
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए टेस्ट मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन शीर्ष पर हैं। खास बात यह है कि टॉप-5 में मुरलीधरन के अलावा चारों गेंदबाज भारतीय हैं।
1. मुथैया मुरलीधरन - 105 विकेट
टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने भारत के खिलाफ 22 टेस्ट मैचों में कुल 105 विकेट चटकाए। इस दौरान मुरलीधरन ने सात बार एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया। भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ उनकी स्पिन का सामना करना हमेशा बड़ी चुनौती रहा। भारत-श्रीलंका टेस्ट मुकाबलों में सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड आज भी मुरलीधरन के नाम है।
3 of 11
कुंबले
- फोटो : ANI
2. अनिल कुंबले - 74 विकेट
भारत की ओर से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले के नाम है। कुंबले ने श्रीलंका के खिलाफ 18 टेस्ट मैचों में 74 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने चार बार एक पारी में पांच विकेट लिए। श्रीलंका के खिलाफ कुंबले का गेंदबाजी औसत 31.20 रहा। उनकी सटीक लाइन-लेंथ और लंबे स्पेल खेलने की क्षमता ने उन्हें श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिए मुश्किल गेंदबाज बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : ANI
3. आर अश्विन - 62 विकेट
आधुनिक दौर के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 11 टेस्ट मैचों में 62 विकेट चटकाए हैं। अश्विन ने तीन बार एक पारी में पांच विकेट लिए हैं। श्रीलंका के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 46 रन देकर छह विकेट है। श्रीलंकाई परिस्थितियों में स्पिन गेंदबाजों के प्रभाव को देखते हुए अश्विन का रिकॉर्ड भारतीय टीम के लिए खास महत्व रखता है।
विज्ञापन
5 of 11
हरभजन सिंह
- फोटो : Twitter
4. हरभजन सिंह - 53 विकेट
पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने 16 टेस्ट मैचों में 53 विकेट अपने नाम किए। हरभजन का गेंदबाजी औसत 39.77 रहा। उन्होंने दो बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। श्रीलंका के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 62 रन देकर सात विकेट रहा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।