11:28 AM, 07-Aug-2026
IND vs SL XI Live: भारतीय गेंदबाज विकेट को तरसे
श्रीलंका ने 20 ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 107 रन बना लिए हैं। फिलहाल निशान मदुशंका 60+ रन बनाकर और रविंदु रसांथा 35+ रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारतीय गेंदबाज विकेट को तरस गए हैं। भारत अब तक पांच गेंदबाज आजमा चुका है। इनमें सिराज, प्रसिद्ध, जडेजा, गुरनूर और कुलदीप शामिल हैं।
11:04 AM, 07-Aug-2026
IND vs SL XI Live: श्रीलंका का स्कोर 60/0
श्रीलंका ने 14 ओवर के बाद बिना कोई विकेट गंवाए 60 रन बना लिए हैं। फिलहाल निशान मदुशंका 35 रन और रविंदु रसांथा 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, रवींद्र जडेजा और गुरनूर बराड़ को आजमाया जा चुका है।
10:21 AM, 07-Aug-2026
IND vs SL XI Live: श्रीलंका का स्कोर 18/0
पांच ओवर के बाद श्रीलंका ने बिना कोई विकेट गंवाए 18 रन बना लिए हैं। फिलहाल रविंदु रसानथा चार रन और निशान मदुशंका 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा दो ओवर और मोहम्मद सिराज तीन ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं।
10:20 AM, 07-Aug-2026
IND vs SL XI Live: दोनों टीमें
श्रीलंका इलेवन:
निशान मदुश्का, पसिंदु सूरियाबंदारा, पवन रत्नायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), अंजला बांदारा (विकेटकीपर), निपुन धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, असांका मनोज, इसिथा विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, दिलुम सुदीरा, केशारा नुवांथा, रविंदु रसान्था।
भारत:
शुभमन गिल (पहले दिन फील्डिंग नहीं करेंगे), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब नबी, गुरनूर बराड़।
10:18 AM, 07-Aug-2026
IND vs SL XI Live: श्रीलंका ने जीता टॉस, गिल पर अपडेट
कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच में श्रीलंका इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जानकारी दी कि गुरुवार को अभ्यास सत्र के दौरान गिल के दाएं हाथ की रिंग फिंगर में इम्पैक्ट इंजरी हुई। एहतियात के तौर पर उन्हें श्रीलंका इलेवन (SLC XI) के खिलाफ तीन दिवसीय वार्म-अप मैच के पहले दिन फील्डिंग से बाहर रखा गया है। हालांकि, अगर आज भारतीय टीम की बल्लेबाजी आती है तो गिल इसके लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं, इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
10:14 AM, 07-Aug-2026
IND vs SL XI Live: श्रीलंका 20 ओवर में बिना विकेट गंवाए 100 रन के पार; भारतीय गेंदबाज विकेट को तरसे
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत फिलहाल श्रीलंका के दौरे पर है। आज से तीन दिनों के वार्म अप मैच की शुरुआत हुई है। भारत के खिलाफ श्रीलंका-XI ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। शुभमन गिल चोटिल हैं और वह पहले दिन फील्डिंग नहीं करेंगे। उनकी जगह केएल राहुल कमान संभाल रहे हैं।