फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Wasim Jaffer Questions Ajit Agarkar's Selection Policy, Says Auqib Nabi Deserved Place in Original Test Squad

Team India: अगरकर-गंभीर की चयन नीति पर क्यों उठे सवाल? दोनों के टीम-मेट रहे जाफर ने किन फैसलों पर साधा निशाना?

Fri, 07 Aug 2026 08:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 07 Aug 2026 08:51 AM IST
सार

भारत के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह की जगह आकिब नबी को शामिल किए जाने के तरीके पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आकिब शुरुआती टीम में ही जगह पाने के हकदार थे। साथ ही उन्होंने मोहम्मद शमी, सरफराज खान और अभिमन्यु ईश्वरन जैसे खिलाड़ियों के चयन और उन्हें लेकर स्पष्टता की कमी पर भी सवाल उठाए। हालांकि, जाफर ने यह भी माना कि अजीत अगरकर के कार्यकाल में भारत ने व्हाइट-बॉल क्रिकेट में शानदार सफलता हासिल की है।

विज्ञापन
Wasim Jaffer Questions Ajit Agarkar's Selection Policy, Says Auqib Nabi Deserved Place in Original Test Squad
गंभीर-अगरकर - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद आकिब नबी को टीम में शामिल किए जाने के तरीके पर सवाल खड़े किए हैं। जम्मू-कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज आकिब को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है, लेकिन जाफर का मानना है कि उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर नहीं, बल्कि शुरुआती टीम में ही चुना जाना चाहिए था।
विज्ञापन


अपने यूट्यूब चैनल पर जाफर ने कहा, 'यह बहुत बड़ी बात है और बेहद खुशी का पल है। लेकिन इतने शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें शुरुआत से ही टीम में होना चाहिए था। हालांकि देर आए दुरुस्त आए। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं क्योंकि वह शुरुआती स्क्वॉड में जगह पाने के पूरी तरह हकदार थे।'
विज्ञापन

Wasim Jaffer Questions Ajit Agarkar's Selection Policy, Says Auqib Nabi Deserved Place in Original Test Squad
वसीम जाफर - फोटो : ANI
रणजी और इंडिया ए में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम
आकिब नबी ने पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में 10 मैचों में 60 विकेट लेकर जम्मू-कश्मीर को पहली बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्हें आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने भी मौका दिया। हालांकि पांच मैचों में वह कोई विकेट नहीं ले सके, लेकिन इंडिया ए के श्रीलंका दौरे पर उन्होंने दो चार दिवसीय मुकाबलों में छह विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।

अब बुमराह के चोटिल होने के बाद उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही आकिब जम्मू-कश्मीर से भारतीय पुरुष टेस्ट टीम में चुने जाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले परवेज रसूल और उमरान मलिक को केवल सीमित ओवरों की भारतीय टीम में जगह मिली थी।

Wasim Jaffer Questions Ajit Agarkar's Selection Policy, Says Auqib Nabi Deserved Place in Original Test Squad
आकिब नबी - फोटो : ANI/PTI
अगरकर के चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल
जाफर ने बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के कार्यकाल का भी आकलन किया। उन्होंने माना कि नतीजों के लिहाज से अगरकर का कार्यकाल सफल रहा है, लेकिन कई चयन फैसले लगातार चर्चा का विषय बने रहे। जाफर ने कहा, 'अगर ट्रॉफियों के हिसाब से देखें तो उनका कार्यकाल सफल रहा है। आखिरकार चयनकर्ताओं का मूल्यांकन नतीजों से ही होता है। लेकिन जिस तरह कुछ खिलाड़ियों को संभाला गया और कुछ चयन हुए, उन पर बहस हो सकती है।'

उन्होंने आगे कहा, 'मोहम्मद शमी, सरफराज खान, अभिमन्यु ईश्वरन और अब आकिब नबी जैसे मामले सवाल खड़े करते हैं। आखिर खिलाड़ियों को चयन को लेकर स्पष्टता क्यों नहीं मिलती? ये बातें नकारात्मक चर्चा का विषय बनती हैं।'
विज्ञापन

Wasim Jaffer Questions Ajit Agarkar's Selection Policy, Says Auqib Nabi Deserved Place in Original Test Squad
गंभीर और अगरकर - फोटो : ANI
व्हाइट-बॉल क्रिकेट में भारत की सफलता का भी किया जिक्र
जाफर ने यह भी स्वीकार किया कि अगरकर के कार्यकाल में भारत ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने इस दौरान एशिया कप, चैंपियंस ट्रॉफी और लगातार दो टी20 विश्व कप जीते। उनके मुताबिक केवल 2023 वनडे विश्व कप फाइनल को छोड़ दिया जाए तो टीम ने लगभग हर बड़े टूर्नामेंट में दबदबा बनाया। उन्होंने कहा, 'व्हाइट-बॉल क्रिकेट में भारत ने पूरी तरह दबदबा बनाया है। हमारे पास बेहतरीन प्रतिभा है और टीम ने लगातार ट्रॉफियां जीती हैं। इसलिए प्रदर्शन के आधार पर इस कार्यकाल को सफल कहा जाएगा।'

Wasim Jaffer Questions Ajit Agarkar's Selection Policy, Says Auqib Nabi Deserved Place in Original Test Squad
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI X
बुमराह को बताया भारत की सबसे बड़ी ताकत
जाफर ने भारत की सफलता में जसप्रीत बुमराह की भूमिका को भी बेहद अहम बताया। उनका मानना है कि बुमराह के नहीं खेलने पर भारतीय गेंदबाजी साधारण नजर आती है। उन्होंने कहा, 'जसप्रीत बुमराह की मौजूदगी टीम को अलग स्तर पर ले जाती है। जब वह नहीं खेलते तो हमारी गेंदबाजी सामान्य दिखती है, लेकिन उनके खेलने पर विपक्षी टीम दबाव में रहती है।'

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चयन समिति सामूहिक रूप से फैसले लेती है, हालांकि अध्यक्ष चयनकर्ता की राय सबसे अधिक प्रभावशाली होती है। ऐसे में खिलाड़ियों के चयन और बाहर किए जाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता और स्पष्ट संवाद की जरूरत पहले से अधिक महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed