फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England Pacer John Turner Retires from Professional Cricket

John Turner Retires: 25 साल की उम्र में इंग्लिश गेंदबाज जॉन ने लिया संन्यास, चोट से परेशान होकर लिया फैसला

Thu, 06 Aug 2026 11:02 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 06 Aug 2026 11:02 PM IST
सार

इंग्लैंड के 25 वर्षीय तेज गेंदबाज जॉन टर्नर ने लगातार चोटों और स्ट्रेस फ्रैक्चर से परेशान होकर पेशेवर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। 

विज्ञापन
England Pacer John Turner Retires from Professional Cricket
जॉन टर्नर - फोटो : IANS

विस्तार

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जॉन टर्नर ने महज 25 साल की उम्र में पेशेवर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। लगातार चोटों और स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझने के बाद उन्होंने यह कठिन फैसला लिया।
विज्ञापन

चोटों से परेशान होकर लिया बड़ा फैसला
दक्षिण अफ्रीका में जन्मे टर्नर 2024 में इंग्लैंड के लिए खेलने के पात्र बने थे। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें उसी साल वेस्टइंडीज दौरे के लिए इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम में जगह मिली। उन्होंने इंग्लैंड के लिए दो वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले।

टर्नर ने अपने बयान में कहा, 'इंग्लैंड के लिए पेशेवर और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना मेरा बचपन का सपना था। लेकिन एक साल से अधिक समय तक बाहर रखने वाले स्ट्रेस फ्रैक्चर और लगातार चोटों ने मुझे अपने भविष्य के बारे में गंभीरता से सोचने पर मजबूर कर दिया। इसलिए मैंने क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा रहा पेशेवर करियर
जॉन टर्नर जून 2025 में स्ट्रेस फ्रैक्चर का शिकार होने के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेल पाए। उनका आखिरी पेशेवर मुकाबला 2025 घरेलू सीजन का एक टी20 मैच था। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपने करियर में 53 मैचों में 97 विकेट हासिल किए। उन्होंने 2021 रॉयल लंदन कप में पेशेवर क्रिकेट में पदार्पण किया था और पहला विकेट इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक का लिया था। इसके बाद काउंटी क्रिकेट में भी उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय करियर की रही छोटी लेकिन यादगार शुरुआत
टर्नर ने अक्तूबर 2024 में वेस्टइंडीज दौरे पर इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। दूसरे वनडे में उन्होंने अपने स्पेल की चौथी ही गेंद पर ब्रैंडन किंग को आउट कर पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट लिया और मैच में 2/42 के आंकड़े दर्ज किए। टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी उन्होंने वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल का विकेट अपने नाम किया। हालांकि, बार-बार लगी चोटों ने उनके उभरते करियर को आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया और उन्हें अपेक्षा से काफी पहले क्रिकेट को अलविदा कहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed