{"_id":"6a74a29101bb7214cc05f33b","slug":"domestic-cricket-ipl-star-brijesh-sharma-joins-ranji-champions-jammu-kashmir-2026-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Domestic Cricket: रणजी चैंपियन जम्मू-कश्मीर से जुड़े आईपीएल स्टार बृजेश शर्मा, घरेलू सीजन की तैयारियां शुरू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Domestic Cricket: रणजी चैंपियन जम्मू-कश्मीर से जुड़े आईपीएल स्टार बृजेश शर्मा, घरेलू सीजन की तैयारियां शुरू
Thu, 06 Aug 2026 10:03 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:03 PM IST
सार
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज बृजेश शर्मा आगामी 2026-27 घरेलू सीजन से पहले रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर टीम के साथ जुड़ गए हैं। वह फिलहाल टीम के तैयारी शिविर का हिस्सा हैं और उत्तराखंड के खिलाफ अभ्यास मैचों में भी खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन
बृजेश शर्मा
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेज गेंदबाज बृजेश शर्मा आगामी 2026-27 घरेलू क्रिकेट सीजन से पहले जम्मू-कश्मीर टीम के साथ जुड़ गए हैं। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले बृजेश अब अपने गृह राज्य जम्मू-कश्मीर की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।
तैयारी शिविर में शामिल हुए बृजेश
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि बृजेश शर्मा रणजी ट्रॉफी की तैयारियों के लिए टीम के साथ जुड़ चुके हैं। वह फिलहाल तैयारी शिविर का हिस्सा हैं और अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।हाल ही में बृजेश का नाम उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया था, जो 10 से 17 अगस्त तक श्रीनगर के एसके स्टेडियम में उत्तराखंड के खिलाफ खेले जाने वाले अभ्यास मैचों में हिस्सा लेंगे। दोनों टीमों को 8 अगस्त तक श्रीनगर पहुंचना है।

बंगाल से आईपीएल तक का सफर
उधमपुर जिले के मड़ा कस्बे के रहने वाले बृजेश शर्मा ने शुरुआती क्रिकेट जम्मू-कश्मीर की आयु वर्ग टीमों से खेला था। बाद में वह दिल्ली चले गए, जहां उन्होंने पूर्व रणजी तेज गेंदबाज और कोच दीपक पुनिया के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया। आईपीएल 2026 की नीलामी के लिए उन्होंने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) के खिलाड़ी के रूप में पंजीकरण कराया था। 2025 की बंगाल प्रो टी20 लीग में स्मैशर्स मालदा के लिए सात मैचों में 11 विकेट लेकर उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा और इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें आईपीएल का अनुबंध मिला।

आईपीएल में किया प्रभावित
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 की नीलामी में बृजेश शर्मा को 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था। खास बात यह रही कि तब तक उन्होंने सीनियर घरेलू क्रिकेट में पदार्पण भी नहीं किया था। इसके बावजूद उन्होंने अपने पहले आईपीएल सीजन में 13 मैचों में 14 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।
कोचिंग स्टाफ में बदलाव की तैयारी
दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर टीम के कोचिंग स्टाफ में बदलाव को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मुख्य कोच अजय शर्मा टीम के साथ बने हुए हैं, लेकिन गेंदबाजी कोच पी. कृष्णकुमार और फील्डिंग कोच दिशांत याज्ञनिक बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में नई जिम्मेदारी संभालने के लिए जा चुके हैं।
सूत्रों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर अंडर-23 टीम के मुख्य कोच और पूर्व दिल्ली विकेटकीपर-बल्लेबाज पुनीत बिष्ट को सीनियर टीम के कोचिंग स्टाफ में पदोन्नत किया जा सकता है। वहीं, गेंदबाजी कोच पी. कृष्णकुमार की जगह लेने के लिए उपयुक्त उम्मीदवार की तलाश अभी जारी है। कृष्णकुमार ने टीम को रणजी ट्रॉफी में मजबूत बनाने और तेज गेंदबाज आकिब नबी के विकास में अहम भूमिका निभाई थी।