{"_id":"6a7459919914bcdb5b02d865","slug":"india-vs-sri-lanka-test-records-head-to-head-stats-home-away-record-top-batters-and-leading-wicket-takers-2026-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL Test Stats: श्रीलंका के खिलाफ उसके घर में 37% टेस्ट जीता भारत; पिछले 10 मैच के आंकड़े क्या कहते हैं?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IND vs SL Test Stats: श्रीलंका के खिलाफ उसके घर में 37% टेस्ट जीता भारत; पिछले 10 मैच के आंकड़े क्या कहते हैं?
Thu, 06 Aug 2026 03:23 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 06 Aug 2026 03:23 PM IST
सार
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट का इतिहास कई यादगार मुकाबलों से भरा रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों के कुल रिकॉर्ड, जीत-हार का आंकड़ा, भारत का श्रीलंका में प्रदर्शन, पिछले 10 टेस्ट के नतीजे, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज इस रिपोर्ट में एक नजर में जानिए...
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट आंकड़े
- फोटो : ANI/SLC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। भारतीय टीम बुधवार को श्रीलंका पहुंच चुकी है और टीम ने ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है। साई सुदर्शन को छोड़कर कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं है जो अनफिट है। जसप्रीत बुमराह के बाहर होने से जरूर टीम को थोड़ा नुकसान हुआ है, लेकिन श्रीलंका की टर्निंग पिच पर भारत को सबसे बड़ी उम्मीद बल्लेबाजों से है। भारत का रिकॉर्ड पिछले कुछ वर्षों में स्पिन के खिलाफ बेहद खराब रहा है। ऐसे में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र के फाइनल का लक्ष्य बनाकर उतरी टीम इंडिया के लिए यह सीरीज जीतनी जरूरी है। रिकॉर्ड भी भारत के पक्ष में है, लेकिन श्रीलंका अपने घर में ज्यादा खतरनाक होती है। आइए दोनों टीमों के बीच टेस्ट के आंकड़े देखते हैं...
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट आंकड़े
- फोटो : ANI/SLC
दोनों टीमें टेस्ट में कितनी बार आमने-सामने आईं?
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट सितंबर 1982 में खेला गया था। चेन्नई में खेला गया यह मैच ड्रॉ रहा था। तब से लेकर अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 46 टेस्ट खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 47.8 प्रतिशत टेस्ट जीते हैं। यानी भारत के खाते में 22 जीत हैं। वहीं, श्रीलंका ने सात टेस्ट जीते हैं। दोनों टीमों के बीच 17 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पिछला टेस्ट चार साल पहले खेला था। मार्च 2022 में बंगलूरू में खेले गए उस मुकाबले में टीम इंडिया ने 238 रन से जीत हासिल की थी। दोनों टीमें इस प्रारूप में चार साल बाद आमने-सामने आएंगी।

भारत का श्रीलंका के खिलाफ उसके घर में कैसा रिकॉर्ड?
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ उसके घर में 24 टेस्ट खेले हैं। इसमें से उसने नौ टेस्ट जीते हैं। वहीं, श्रीलंका ने सात टेस्ट में जीत हासिल की है। आठ मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ उसके घर में पिछला टेस्ट अगस्त 2017 में खेला था। तब पल्लेकेले में खेले गए उस मुकाबले को भारत ने पारी और 171 रन से अपने नाम किया था। वहीं, गॉल में दोनों टीमें टेस्ट में चार बार आमने-सामने आई हैं। इसमें से सभी पांच मैचों के जीत या हार में नतीजे निकले हैं, यानी कोई टेस्ट ड्रॉ नहीं हुआ। भारत और श्रीलंका के बीच यहां पांच टेस्ट खेले गए और भारत ने दो मैच जीते हैं और तीन गंवाए हैं। भारतीय टीम गॉल में श्रीलंका से पिछली बार जुलाई 2017 में भिड़ी थी। तब टीम इंडिया ने 304 रन से जीत हासिल की थी।
गॉल में श्रीलंका के खिलाफ भारत के आंकड़े

| परिणाम | साल |
|---|---|
| भारत 10 विकेट से हारा | 2001 |
| भारत 170 रन से जीता | 2008 |
| भारत 10 विकेट से हारा | 2010 |
| भारत 63 रन से हारा | 2015 |
| भारत 304 रन से जीता | 2017 |
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट आंकड़े
- फोटो : ANI/SLC
दोनों टीमों का टेस्ट में हालिया फॉर्म कैसा है?
- दोनों टीमों के हालिया फॉर्म पर नजर डालें तो भारत ने अपने पिछले छह टेस्ट में से दो गंवाए हैं। चार में टीम ने जीत हासिल की है। इसमें अफगानिस्तान के खिलाफ पिछला टेस्ट भी शामिल है, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं था। उससे पहले टीम इंडिया ने एक मैच इंग्लैंड से, दो टेस्ट वेस्टइंडीज से जीते थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से गंवाई थी।
- वहीं, श्रीलंका ने अपने पिछले छह टेस्ट में से तीन गंवाए हैं। एक में उसने जीत हासिल की है, जबकि दो टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। इस दौरान श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के हाथों हार मिली। हालांकि, इन आंकड़ों के बावजूद भारत के लिए श्रीलंका को उसके घर में हराना आसाना नहीं होगा। भारत को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में आखिरी हार साल 2015 में मिली थी यानी पिछले 11 साल से भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ अजेय रही है।
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट आंकड़े
- फोटो : ANI/SLC
बुमराह के बाहर होने पर कौन आया? सुदर्शन कब टीम से जुड़ेंगे?
- भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले ही बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी इंजरी से न उबर पाने के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। बुमराह के स्थान पर जम्मू-कश्मीर के युवा गेंदबाज आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है।
- आकिब ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अपने प्रदर्शन से हर किसी का ध्यान खींचा है। वह जम्मू-कश्मीर की ओर से भारतीय टेस्ट टीम में चुने जाने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं। वहीं, साई सुदर्शन की फिटनेस पर भी अभी सवाल है, हालांकि 'क्रिकबज' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुदर्शन पहले टेस्ट के लिए फिट हो जाएंगे और वह आठ अगस्त तक टीम से जुड़ सकते हैं।
- भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच की मेजबानी कोलंबो का सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान करेगा, जिसका आगाज 23 अगस्त से होना है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ अपने दमदार रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी।
भारतीय टीम
- फोटो : ANI
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और आकिब नबी।