फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Why Does Aakash Chopra Believe Saransh Jain May Miss India's Playing XI vs Sri Lanka

IND vs SL: श्रीलंका टेस्ट सीरीज में क्यों मुश्किल दिख रहा है सारांश जैन का डेब्यू? जानिए क्या बोले आकाश चोपड़ा

Thu, 06 Aug 2026 05:07 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 06 Aug 2026 05:07 PM IST
सार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सारांश जैन का डेब्यू मुश्किल है, क्योंकि टीम में पहले से कई अनुभवी स्पिनर मौजूद हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में चयन होना ही युवा खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन
Why Does Aakash Chopra Believe Saransh Jain May Miss India's Playing XI vs Sri Lanka
आकाश चोपड़ा-सारांश जैन - फोटो : ANI-IANS

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने युवा स्पिनर सारांश जैन को लेकर बड़ा बयान दिया है। पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किए गए सारांश जैन के डेब्यू को लेकर चोपड़ा ने कहा कि मौजूदा टीम संयोजन को देखते हुए उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना काफी मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन

आकाश चोपड़ा ने बताई वजह
आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा किए गए वीडियो में कहा कि श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम के पास पहले से ही चार स्पिन विकल्प मौजूद हैं। उनके मुताबिक, श्रीलंकाई टीम में संभवतः सिर्फ एक बाएं हाथ का बल्लेबाज होगा, ऐसे में टीम संयोजन दाएं हाथ के बल्लेबाजों को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मानव सुथार पहले ही अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर चुके हैं, जबकि अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हो रही है। इसके अलावा कुलदीप यादव भी टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में सारांश जैन के लिए अंतिम एकादश में जगह बनाना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अभिमन्यु ईश्वरन का दिया उदाहरण
आकाश चोपड़ा ने कहा कि घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी कई बार लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने अभिमन्यु ईश्वरन का उदाहरण देते हुए कहा कि शानदार प्रदर्शन के बावजूद हर खिलाड़ी को तुरंत मौका नहीं मिल पाता।

चयन को बताया बड़ी उपलब्धि
हालांकि, चोपड़ा ने यह भी माना कि भारतीय टेस्ट टीम में चयन होना ही सारांश जैन के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अगर वॉशिंगटन सुंदर पूरी तरह फिट होते, तो संभवतः सारांश को टीम में जगह भी नहीं मिलती। ऐसे में टीम में शामिल होना उनके करियर के लिए सकारात्मक संकेत है, भले ही इस सीरीज में डेब्यू की संभावना कम दिखाई दे रही हो।

भारत का पलड़ा रहा है भारी
भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 46 टेस्ट मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें भारतीय टीम ने 22 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका को केवल 7 मुकाबलों में सफलता मिली है। दोनों टीमों के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में एक बार फिर भारत मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed