{"_id":"6a746189cc365ca8a906cfa0","slug":"csa-adds-three-t20is-to-india-women-s-tour-of-south-africa-2026-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी: भारतीय टीम के द. अफ्रीका दौरे में बदलाव, टेस्ट-वनडे के बाद होगी टी20 सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिला चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी: भारतीय टीम के द. अफ्रीका दौरे में बदलाव, टेस्ट-वनडे के बाद होगी टी20 सीरीज
Thu, 06 Aug 2026 03:57 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Thu, 06 Aug 2026 03:57 PM IST
सार
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने दिसंबर 2026 में होने वाले भारत महिला टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे में तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज जोड़ने की घोषणा की है। अब इस मल्टी-फॉर्मेट दौरे में एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने भारत महिला टीम के दिसंबर में होने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने गुरुवार को तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज शामिल करने की घोषणा की। अब इस दौरे पर टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों प्रारूपों में मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
2027 में होनी है पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी
सीएसए के अनुसार, टी20 सीरीज को कार्यक्रम में शामिल करने का उद्देश्य अगले साल फरवरी में श्रीलंका में आयोजित होने वाली पहली आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों को मजबूत करना है। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने इस साल अप्रैल में दक्षिण अफ्रीका का दौरा कर पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली थी, जिसमें मेजबान टीम ने 4-1 से जीत दर्ज की थी।

26 दिसंबर को होगा बॉक्सिंग डे टी20 मुकाबला
नौ दिसंबर से शुरू होकर 30 दिसंबर तक चलने वाले इस दौरे का समापन तीन मैचों की टी20 सीरीज के साथ होगा। सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर (बॉक्सिंग डे) को बेनोनी के विलॉमूर पार्क में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरे और तीसरे टी20 मुकाबले 29 और 30 दिसंबर को पोचेफ्सट्रूम के एनडब्ल्यूसी ओवल में आयोजित होंगे।

टेस्ट से होगी दौरे की शुरुआत
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दौरे की शुरुआत 9 से 12 दिसंबर तक गकेबरहा (पूर्व में पोर्ट एलिजाबेथ) के सेंट जॉर्ज पार्क में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से होगी। इसके बाद दोनों टीमें 16 से 22 दिसंबर के बीच आईसीसी महिला चैंपियनशिप के तहत तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगी। वनडे मुकाबले पार्ल, केपटाउन और ब्लोमफोंटेन में आयोजित होंगे।

सीएसए ने जताई खुशी
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फोलेत्सी मोसेकी ने संशोधित कार्यक्रम पर बात करते हुए कहा कि भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ तीनों प्रारूपों में मुकाबले उनकी टीम के लिए आगामी आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिहाज से बेहद अहम होंगे। उन्होंने कहा कि इस अतिरिक्त टी20 सीरीज से प्रोटियाज महिला टीम को उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिलेगा।

भारत महिला टीम का संशोधित दक्षिण अफ्रीका दौरा (दिसंबर 2026)
- एकमात्र टेस्ट: 9-12 दिसंबर, गकेबरहा
- पहला वनडे: 16 दिसंबर, पार्ल
- दूसरा वनडे: 19 दिसंबर, केपटाउन
- तीसरा वनडे: 22 दिसंबर, ब्लोमफोंटेन
- पहला टी20: 26 दिसंबर, बेनोनी
- दूसरा टी20: 29 दिसंबर, पोचेफ्सट्रूम
- तीसरा टी20: 30 दिसंबर, पोचेफ्सट्रूम