फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Womens T20 Asia Cup 2026 Schedule Announced, India to Face Pakistan on September 5

Women's T20 Asia Cup 2026: ACC ने जारी किया महिला टी20 एशिया कप का कार्यक्रम, कब होगा भारत-पाकिस्तान मैच?

Thu, 06 Aug 2026 08:14 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 06 Aug 2026 08:14 PM IST
सार

महिला टी20 एशिया कप 2026 का आयोजन 28 अगस्त से 13 सितंबर तक दुबई में होगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगा, जबकि चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से उसका बहुप्रतीक्षित मुकाबला पांच सितंबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन
Womens T20 Asia Cup 2026 Schedule Announced, India to Face Pakistan on September 5
भारतीय महिला टीम - फोटो : IANS

विस्तार

एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने गुरुवार को महिला टी20 एशिया कप 2026 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। यह टूर्नामेंट 28 अगस्त से 13 सितंबर तक दुबई में खेला जाएगा। सबसे सफल टीम भारत अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगी, जबकि चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से उसका बहुप्रतीक्षित मुकाबला पांच सितंबर को होगा। भारतीय टीम को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग, चीन के साथ रखा गया है। वहीं ग्रुप-बी में मौजूदा चैंपियन श्रीलंका, बांग्लादेश, इंडोनेशिया और मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) शामिल हैं।
विज्ञापन

भारत का कार्यक्रम
  • 30 अगस्त: भारत बनाम थाईलैंड
  • 3 सितंबर: भारत बनाम हांगकांग, चीन
  • 5 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला लीग चरण का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट का प्रारूप
आठ टीमों को दो समूहों में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहला सेमीफाइनल 10 सितंबर, दूसरा सेमीफाइनल 11 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि 13 सितंबर को फाइनल मुकाबला होगा।

अन्य टीमों का कार्यक्रम
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 28 अगस्त को थाईलैंड और हांगकांग, चीन के बीच खेला जाएगा। श्रीलंका अपने अभियान की शुरुआत 29 अगस्त को यूएई के खिलाफ करेगा, जबकि बांग्लादेश 31 अगस्त को इंडोनेशिया से भिड़ेगा। पाकिस्तान लीग चरण में भारत के अलावा एक सितंबर को थाईलैंड और सात सितंबर को हांगकांग, चीन के खिलाफ खेलेगा। वहीं मौजूदा चैंपियन श्रीलंका दो सितंबर को इंडोनेशिया और छह सितंबर को बांग्लादेश से भिड़ेगा।
विज्ञापन

दुबई में होंगे सभी मुकाबले
टूर्नामेंट के सभी 15 मैच, जिनमें दोनों सेमीफाइनल और फाइनल भी शामिल हैं, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में फ्लडलाइट्स के बीच खेले जाएंगे। भारतीय टीम एक बार फिर खिताब जीतकर महाद्वीपीय क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखने के इरादे से उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed