Live
IND vs SL XI Live: 110 पर श्रीलंका को पहला झटका, मदुशंका रन आउट; भारतीय गेंदबाज विकेट को तरसे
Sri Lanka XI vs India Live Score Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत फिलहाल श्रीलंका के दौरे पर है। आज से तीन दिनों के वार्म अप मैच की शुरुआत हुई है। भारत के खिलाफ श्रीलंका-XI ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। शुभमन गिल चोटिल हैं और वह पहले दिन फील्डिंग नहीं करेंगे। उनकी जगह केएल राहुल कमान संभाल रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
IND vs SL XI Live: श्रीलंका का एक विकेट गिरा
श्रीलंका ने 28 ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 137 रन बना लिए हैं। फिलहाल पसिंदू सूरियाबंदारा 16 रन और रविंदु रसांथा 49 रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रीलंका-11 को पहला झटका 110 के स्कोर पर लगा। निशान मदुशंका 65 गेंद में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए। वह रन आउट हुए। अभी तक कोई भारतीय गेंदबाज विकेट नहीं ले सका है। टीम इंडिया अभी तक छह गेंदबाज आजमा चुकी है। इनमें सिराज, प्रसिद्ध, जडेजा, गुरनूर, कुलदीप और मानव सुथार शामिल हैं।IND vs SL XI Live: भारतीय गेंदबाज विकेट को तरसे
श्रीलंका ने 20 ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 107 रन बना लिए हैं। फिलहाल निशान मदुशंका 60+ रन बनाकर और रविंदु रसांथा 35+ रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारतीय गेंदबाज विकेट को तरस गए हैं। भारत अब तक पांच गेंदबाज आजमा चुका है। इनमें सिराज, प्रसिद्ध, जडेजा, गुरनूर और कुलदीप शामिल हैं।IND vs SL XI Live: श्रीलंका का स्कोर 60/0
श्रीलंका ने 14 ओवर के बाद बिना कोई विकेट गंवाए 60 रन बना लिए हैं। फिलहाल निशान मदुशंका 35 रन और रविंदु रसांथा 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, रवींद्र जडेजा और गुरनूर बराड़ को आजमाया जा चुका है।IND vs SL XI Live: श्रीलंका का स्कोर 18/0
पांच ओवर के बाद श्रीलंका ने बिना कोई विकेट गंवाए 18 रन बना लिए हैं। फिलहाल रविंदु रसानथा चार रन और निशान मदुशंका 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा दो ओवर और मोहम्मद सिराज तीन ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं।IND vs SL XI Live: दोनों टीमें
श्रीलंका इलेवन:
निशान मदुश्का, पसिंदु सूरियाबंदारा, पवन रत्नायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), अंजला बांदारा (विकेटकीपर), निपुन धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, असांका मनोज, इसिथा विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, दिलुम सुदीरा, केशारा नुवांथा, रविंदु रसान्था।
भारत:
शुभमन गिल (पहले दिन फील्डिंग नहीं करेंगे), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब नबी, गुरनूर बराड़।
Update: Captain Shubman Gill sustained an impact injury to his right ring finger during India's practice on Thursday. As a precautionary measure, he will not take the field on Day 1 of the warm-up game against SLC XI. The BCCI Medical Team is monitoring his progress.
— BCCI (@BCCI) August 7, 2026
KL Rahul… https://t.co/Mzu2yW4OgX